फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि वालों की जिंदगी में आज हो सकते हैं अच्छे परिवर्तन , पढ़ें राशिफल

Mon, 01 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अधिक काम मिलने की संभावना

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपके हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें, ताकि कोई आपको ठगे नहीं। आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: शांत रहने की कोशिश करें

3 of 13
वृष राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे, जिससे आपको बहुत लाभ होगा। आज आपके किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मिलन के आसार हैं। मौका हाथ से न जाने दें। अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए आपको साहस जुटाना होगा। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। आप अपने जीवन मे संतुलन बनाने की कोशिश करें, क्योंकि तनाव आपको परेशान कर सकता है।

म‌िथुन राश‌ि: विदेश से लाभ मिलने के संकेत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिए प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सलाह लें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें। यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत  है। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। ध्यान रहे की आप अनैच्छिक बातों पर तनाव ना लें। 
विज्ञापन

सिंह राशि: किसी मुद्दे को सुलझाने के निकलेगा पूरा दिन

6 of 13
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किए गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। आज आपकी त्वचा के लिए अच्छा दिन है और आपकी इससे सम्बन्धित बीमारी ठीक होती नजर आएगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: समय पर काम पूरा करने के लिए किसी की मदद लें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने कि दिखते हैं। अपने साथी की भावनाओं व अपनी इच्छाओं में तालमेल लाकर व कुछ समय देकर परिस्थितियां बेहतर बनाई जा सकती हैं। आज आप अपनी योजनाओं को  खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। ध्यान रहे, लगातार कसरत करने से दिल अच्छा काम करता हैं और दूसरी तरफ यह वजन घटाने, कोलेस्ट्राल और दबाव को कम करने में भी मदद करता है। 

तुला राश‌ि: कार्यालय में खो सकते है अपना आपा

8 of 13
तुला राश‌ि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचाएगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की करें कोशिश

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा, बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे।आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बड़ा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बड़ा शुभ है।आप जरूरत के हिसाब से अपने स्वास्थ्य मे ऐहतियात बरतें। आपको आपका स्वास्थ्य बिगड़ा नजर आएगा।

धनु राश‌ि: जिंदगी में अच्छे परिवर्तन होने के संकेत

10 of 13
धनु राश‌ि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनों की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। आज आपको अपने निर्णय को लेकर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है।

मकर राश‌ि: सही घर के चुनाव में होगी आसानी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति से मिलने पर जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। जिसके मिलने की आपने कल्पना भी नहीं की थी वही यकायक आपकी जिंदगी में आ जाएगा। आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जाएगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं।

कुंभ राश‌ि: धीमी गति से उन्नति होने के कारण रहेंगे हताश

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं, लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। आज ऑफिस से बाहर निकलकर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। यदि किराए के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें, क्योंकि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि:नुकीले पदार्थो से रहें दूर

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आप पाएंगे कि आपके घर व करियर में सब कुछ आपकी सोच के अनुसार ही हो रहा है। पारिवारिक रिश्ते इस समय मधुर हैं और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो सकता है। घर में सुख-शांति भरा माहौल होने के कारण दिन के अंत में आपको आराम मिलेगा। आज आपको पूरा मजा लेना चाहिए। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पाएंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं, क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आज आपके  साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप आग या फिर नुकीले पदार्थो से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें