फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि वालों के नुकसान की आज हो सकती है भरपाई, जानिए अपना राशिफल

Thu, 01 Jun 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः समस्याएं होगी खत्म

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार ना मिलना हो सकता है। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान को और बेहतर करना होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः छोटी छोटी बातों पर परिवार वालों से होगी अनबन

3 of 13
वृष राश‌ि
छोटी-छोटी बातों पर आज आपकी अपने परिजनों से अनबन हो सकती है। आज आप अपने आपको शायद अकेला सा महसूस करें। आप अपने संबंध में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें, ताकि कोई आप को ठगे नहीं। आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा।

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक मामलों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। आपका अहम् आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा।
विज्ञापन

कर्क राशिः आर्थिक नुकसान की होगी भरपाई

5 of 13
कर्क राशि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा, लेकिन रुपए-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशिः व्यवसाय में सुधार लाने की कोशिश करें

6 of 13
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। बाकी चीज़ों की देखभाल अपने आप हो जाएगी।व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई नया काम शुरू करें इससे पहले उन्हें जरूर पूरा कर लें जो पहले से ही हाथ में हैं। आज आपको व्यायाम और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः कोई दुर्घटना होने की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें, वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। 

तुला राश‌िः अपने बजट को व्यवस्थित करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं।सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए, इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराए हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः अनापेक्षित प्रस्ताव को अचानक ही ना स्वीकारें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे, लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आएगा।

धनु राश‌िः नए करार पर के बारे में सलाहकार की लें मदद

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। अगर आपने पहले से ही विदेश में निवेदन कर दिया है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। 

मकर राश‌िः नकारात्मक विचारों पर काबू रखें

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली, लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है और निकट भविष्य में इसमें कोई गिरावट का भी डर नहीं है। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें।

कुंभ राश‌िः व्यापार के आएंगे नए प्रस्ताव

12 of 13
कुंभ राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आये। अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। उसकी सलाह आपको निर्देशित ही नहीं करेगी बल्कि आपको उन व्यायाम को करने के लिए सचेत करेगी
विज्ञापन

मीन राश‌िः अपना लक्ष्‍य तय करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें। आज आप कुछ आराम महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें