फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल 2017 का पहला दिन किसके जीवन में लाने वाला है खुशियों की सौगात

Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
साल 2017 के पहले दिन चन्द्रमा का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश हुआ है। आज का दिन आपके जीवन के लिए कितना खास रहने वाला है कह रहे हैं आज के सितारे।
विज्ञापन

मेष राशि: प्रगतिवर्धक है आज का दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। एक दूसरे का साथ प्रेम के भावों को एक दूसरे के साथ बांटने में मदद करेगा व आपके संबंध में नई जान आएगी। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। अच्छे-अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आयें। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये। आज आपकी त्वचा के लिए अच्छा दिन है और आपकी इससे सम्बन्धित बीमारी ठीक होती नजर आयेंगी। आप इसे कायम रखें, क्योंकि उससे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। आपकी त्वचा मे लगातार सुधार होगा।
विज्ञापन

वृष राशि: कोई व्यक्ति जिंदगी में खुशी लाएगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। आज किसी सही सलाहकार से ली गई सलाह आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज आप लंबी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप स्वच्छ और सन्तुलित भोजन खाना पसन्द करेंगे जिससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे।

मिथुन राशि: घर में खुशियां छाई रहेंगी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन संपर्क में रहे हैं तो पूरी संभावना है कि वह आज पहली बार आप से मिल सकता है। मुलाकात सफल रहेगी। इस समय आप आराम से नहीं बैठ सकते, आज आप जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए आपने कड़ी मेहनत की है। लेकिन अब ढीले पड़ कर अपनी सफलता को खराब ना होने दें। आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिये। सिर्फ कार्ड व उपहार पर ही निर्भर ना रहते हुए अपने मूड को भी बदल डालिये। आज आप पाएंगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। यह आपको गहन चिंता में डाल सकता है जिससे आपको मानसिक दुविधा भी रहेगी। आप होशियार रहें और स्वयं जरुरत अनुसार उपचार भी करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: सफलता के लिए सराहना मिलेगी

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है। अपने साथी से आज स्नेह की प्राप्ति होगी। जो लंबे समय से संबंध में हैं, वे इस बात पर गर्व करेंगे। लंबी परेशानी के बाद आज आप अपने कैरियर के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। बच्चे के जन्म के बाद भी आपको इसी जगह पर काम करना चाहिए या कहीं और जाना चाहिए। आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और इस बदलाव को आप भी देखेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी इसलिए ज्यादा मेहनत वाला काम कर सकते हैं। अगर आप बीमार पड़ने के कारण अपने काम में पीछे रह गए थे तो आज वो दिन है जब आप ज्यादा समय देकर अपना काम पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठायेंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें। आज आपका स्वास्थ्य कुछ बेहतर रहेगा, क्योंकि आप चिंता करनी छोड़ देंगे। इससे आप अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल कर सकेंगे। आपके लिये हितकर होगा कि आप अपना समय फालतू चीजों में नष्ट न करें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। इस समय आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा जिससे आप अपने कार्यों को क्षमताओं के अनुकूल कर सकें।
विज्ञापन

कन्या राशि: अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो ये सफलता किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के रूप में भी मिल सकती है। आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। आप पाएंगे कि आज आपका ध्यान अपनी जिम्मेंदारियों से भटका हुआ है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित कर सके तो आप पाएंगे कि आप बहुत आगे निकल गए हैं। अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज थोड़ी सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि त्वचा सम्बन्धित बीमारी के होने की आशंका है। सूर्य से बचकर रहें और पानी खूब पीएं। तैलीय खाना और धूल से बचकर रहें। इससे आपकी त्वचा और स्वास्थ्य अच्छा रखेगा।

तुला राशि: कोई नयी नौकरी मिल सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।

वृश्चिक राशि: जिंदगी में कोई नया मोड़ आएगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। आप अगर पार्टनर की खोज में हैं तो जिन्दगी भर के लिए ना सही पर कुछ पलों के लिए आज की यह मुलाकात आपके लिए जिन्दगी भर का यादगार तोहफा साबित हो सकती है। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए। आपको साधना के लाभ सुनकर आश्यर्च होगा आज आप अपने दिमाग को शान्ति दे सकते हैं, क्योंकि यह उपयुक्त समय है।

धनु राशि: विदेश से लाभ मिलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो। ये समय आपके लिये अतिरिक्त उत्तरदायित्व लेने का है। इससे आपकी प्रतिभा भी खुलकर सामने आ सकती है। आपको अपना समय अपने लक्ष्यों को पाने में लगाना चाहिये। आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। आज आप जाने-अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।

मकर राशि: आर्थिक लाभ मिलने वाला है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। यदि आप पार्ट-टाईम काम कर रहे हैं तब संभवतः इसे आप पूर्णकालिक काम बनाने पर विचार करें। इसे पूर्णकालिक बनाने में हिचकें नहीं, क्योंकि इससे आपको लाभ ही मिलने वाला है। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। संभल कर चलेंगे तो अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पूरा कर लेंगे। जो भी हो अच्छे परिणाम के लिए अपनी नीतियों को भी थोड़ा बदलना होगा। शरीर में कुछ बदलाव आने की वजह से आप थोड़ा डर सकते हैं।

कुंभ राशि: मेहनत का फल मिलेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। अपने संबंध को रुकावटों से बचाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षित होने से बचें व लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी को चुनें। यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे। इस समय आप कुछ भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु कार्य के प्रति आपकी वचनबध्दता ही आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाएगी। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। मगर आपको ताकतवर, हठ पूर्वकता और भावुकता की जरूरत है ताकि आप अच्छे स्वास्थ्य की तरफ आने वाली हर परेशानी को दूर कर दें।
विज्ञापन

मीन राशि: कानूनी फैसला हक में होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। अध्यात्म की मदद से आप तनाव और भावनात्मक विकारों से बच सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें