फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि में चन्द्रमा का अाना अाज इन राशि वालों को दिलाएगा लाभ

Wed, 01 Feb 2017 09:53 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज फरवरी महीने का पहला द‌िन है। इस द‌िन चन्द्रमा का संचार गुरू की राश‌ि मीन में हो रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर कई राश‌ियों के ल‌िए लाभप्रद रहेगा, देख‌िए आपके ल‌िए कैसा है।
विज्ञापन

मेष राशि: आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हों। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी की जरूरतों के प्रति वफादार हैं। आपको जल्दी गुस्सा आता है तो जल्दी ही शांत भी हो जाता है। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी आ सकती है। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों तथा आग से सतर्क रहें।
विज्ञापन

वृष राशि: नई नौकरी मिल सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद अवश्य दें ये आपके रिश्ते व सेहत दोनो के लिए ही अच्छा होगा। उनके प्रति आप जितना प्यार दिखाएंगे आपको उतनी ही खुशी होगी। आज आप आनंद प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ायें। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें।

मिथुन राशि: पुराना तनाव कम होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप खुद को समझाएं। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम।
विज्ञापन

कर्क राशि: परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे

5 of 13
कर्क राशि
तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने को मजबूत बनाये रखें और अभी के रिश्ते को बचा कर रखें। अपने ग्रुप में पहचान मिलने व कैरियर में वृद्धी के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और इस बदलाव को आप भी देखेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी इसलिए ज्यादा मेहनत वाला काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है लेकिन ज्यादा उत्तेजित होने का कोई कारण नही है क्योंकि इसकी व्यवस्था आप आसानी से कर लेंगे। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी। सकारात्मक व्यवहार ही एक ऐसी चाबी है जिससे तनाव कम हो सकता है
विज्ञापन

कन्या राशि: सुरक्षित रहें वरना नुकसान हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप स्वास्थ्य के मामले में आज अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यह ज्यादा गंभीर तो नहीं परन्तु आप कुछ ढ़ीला महसूस करेंगे। आप कुछ ऐसा करें जिससे आप बेहतर महसूस करें। आप जल्द अपने पथ पर लौट आएंगे।

तुला राशि: अपनों का साथ खुशी देगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। लेकिन इससे अंत में आपको संतुष्टी मिलेगी। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका खयाल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है। हो सकता है, बीमारी बहुत छोटी हो मगर लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि: दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनूभव करें। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। 
आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। ज्यादा तनाव से सिरदर्द रहेगा इसलिये आराम से काम करें। छोटी परेशानीयों से सिरदर्द हो सकता है इसलिये खुद को शान्त रखें। यह सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा। आप तनाव को कम करने के लिये योग करे।

धनु राशि: किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त रहेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। नतीजा जल्दी ही सामने होगा। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें। इससे आपकी सेहत और विश्वास ही नहीं बढ़ेगा बल्कि काम भी अच्छा होगा।

मकर राशि: किसी से ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। हो सकता है, आप अकेले हों और किसी साथी के प्रति प्रेम की भावना विकसित हो रही हो अथवा आप किसी से मिल रहे हैं और शादी के विषय में सोच रहे हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिये जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। आज आप को बीमारी में आराम मिलेगा बस आप खान-पान और अपनी जीवन शैली में सुधार लाएं जिससे आपको फायदा मिले। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और किसी बड़ी बीमारी से बचाव भी होगा।

कुंभ राशि: रिश्तों के लिए महत्तवपूर्ण है दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तों की गरमाहट पर असर पड़ा है। काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। इसलिए शांत रहें और तनाव कम करें। आप खुद को किसी नये कार्य में लगायें ताकि ऐसी सोच आपके दिमाग में न आये।
विज्ञापन

मीन राशि: किसी से सलाह मांगना पड़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आप पाएंगे कि आपकी कलात्मकता अपनी चरम सीमा पर है, इसलिए आज आप बहुत बढ़िया विचारों को जन्म देंगे। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। ज्यादा तनाव मे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें