फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह राशि: विपक्षियों से रहे सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Sun, 19 Mar 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: लाभकारी जमीन जायदाद खरीदने के संकेत

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने दोस्तों के साथ नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। इस समय विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों भी गृह क्षेत्र से दूर पढ़ाई करने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योग्यता व सफलता के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप चाहेंगे कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं तो क्यों न सदा के लिए रिश्ता कायम कर लिया जाए। आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं।अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज दर्द की वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं। हो सकता है आज आप व्यायाम भी ठीक से ना कर पाएं।

म‌िथुन राश‌ि: कार्यालय की चुनौतियों को स्वीकार करें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। रोज के काम में लगे रहें ताकि टेंशन कम रहे। अगर आपको लगता है कि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या बढ़ रही है तो चिकित्सक के पास जाएं ताकि सब कुछ ठीक हो जाए।
विज्ञापन

कर्क राशि: गुस्से पर काबू रखने की जरूरत

5 of 13
कर्क राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। याद रहे गलती हर इंसान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं, परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इल्जाम लगा सकते हैं। इसलिए किसी से भी कोई बात ना करें। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। आज त्वचा सम्बन्धी बीमारियों में आराम होगा। परन्तु साथ ही ध्यान भी दें। सूरज से बचकर रहें यह हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: विपक्षी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता सबका मन जीत लेंगे। कम बातचीत व लड़ाई झगड़े के कारण आपके संबंध पर दबाव पड़ रहा है। आज अपने संबंध को सामान्य करने का प्रयास करें। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। आज आप खान-पान का अपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: खोई वस्तु मिलने के संकेत

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
बहुत समय से खोई किसी वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी होगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। तुरन्त निर्णय सुनाने के बजाय गंभीरतापूर्वक सोचें। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। आज आप थोड़ी सी परेशानी या तनाव भरे काम में थोड़े व्यस्त हो जाएं। आज आप अच्छा महसूस करेंगे क्योंकि तनाव कम होगा और तनाव कम रहने से सेहत अच्छी रहती है। आज अच्छी नींद लें ताकि कल सुबह आप ताजा महसूस करें।

तुला राश‌ि: ॠण आवेदन के लिए शुभ है दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। आज उन लोगों के लिए अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। एक अच्छी नौकरी के लिये अवसर पाने होंगे। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिए बड़ा ही शुभ है। सेहत के प्रति ज्यादा चिन्तित होने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है। आप योग या फिर व्यायाम के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको अच्छा लगेगा। जो बीमारी आपने अपने दिमाग में बैठा ली है, उससे सावधान रहें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: रिश्तों को खराब करने से बचें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आप यदि आज खतरा भी उठाना चाहे तो ये समय आपको लाभ देगा लेकिन संतुलन और सोच ज़रूरी है। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक बार और सोचने की भी आवश्यकता है।  कफ और जुकाम से सावधान रहें, क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। आपको इन छोटी बीमारियों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राश‌ि: आर्थिक मामलों में होगा नुकसान

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका रुझान आध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे, क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। आज आप देखेंगे कि जितना आप अपने साथी के लिए करते हैं उससे ज्यादा वह आपके लिए करने को तैयार है, इससे आपका संबंध अधिक गहरा होगा। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। अगर आज आप काफी देर तक कम्प्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। 

मकर राश‌ि: लापरवाही के कारण घटना होने के संकेत

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। इस व्यक्ति के साथ ज्यादा जुड़ने की कोशिश बेकार है, क्योंकि इससे फिर अलगाव हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज आपको ध्यान देना होगा कि आपको बेहद सावधानी बरतनी है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे।

कुंभ राश‌ि: नए काम में आगे बढ़ेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे, अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाएं। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें, आपने भी कईं दफा वह गलती की है। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने की योजना

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। आज आपके प्रेम प्रसंगों में मुश्किल आ सकती है। क्योंकि आपका साथी कुछ समय के लिए शहर से बाहर जा सकता है। मगर चिंतित ना हों दूरी आपके संबंध को अधिक मजबूत बनाएंगी व आप समझेंगे कि आप एक दूसरे को कितना चाहते हैं। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आपके तारे आपको असन्तुलित खाने से बचा रहे हैं, इसलिए इस ऊर्जा का प्रयोग करके लाभ उठाएं। इस पल को खुशी से जिएं और जिन्दगी जो भी आपको दे उसमें खुश रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें