फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार के सितारे इन राशि वालों के करेंगे वारे न्यारे

Thu, 19 Jan 2017 09:57 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा पूरे द‌िन गुरु के साथ कन्‍या राश‌ि में रहेंगे और शाम के समय तुला राश‌ि में पहुंच जाएंगे। स‌ितारों की चाल का आज आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा, क्या आज आपके होंगे वारे न्यारे, जान‌िए अपनी राश‌ि से।
विज्ञापन

मेष राशि: किसी समारोह में जाना पड़ सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं। आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे. आपको अपने काम को पूरे मजे से करना चाहिए। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। अगर आपको कोई परेशानी आए तो भी अपने मार्ग से ना हटें। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आर्थिक लाभ के कुछ नये मौके अजमायें इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें।
विज्ञापन

वृष राशि: आज शांत रहें और तनाव कम करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाए। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें, आपने भी कईं दफा वह गलती की है। आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। 
विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्कालरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। इसलिए शांत रहें और तनाव कम करें। आप खुद को किसी नये कार्य में लगायें ताकि ऐसी सोच आपके दिमाग में न आये। अगर आपका दिमाग शांत नहीं है तो आप मन लगाकर कार्य नहीं कर सकते परन्तु शान्त दिमाग से आपकी ऊर्जा शक्ति भी बढ़ती है।

मिथुन राशि: आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। वे जो कानूनी पेशे में हैं, उन्हे आज अनेक सही अवसरों की प्राप्ति होगी। खासकर वे, जो कॉर्पोरेट क्षेत्र में है। शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। बस आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इसे ऐसा ही बने रहने देना चाहते हैं। कुछ व्यायाम करें, ताजी हवा लें जिससे आपमें शक्ति का संचार होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: अचानक धन आने के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। अपना साथी चुनने में सावधानी बरतें व पहले की तरह गलती ना दोहराएं। आपकी वाक-चतुरता आज उंचाई के शिखर पर रहेगी। आप हमेशा से ही शब्दों से खेलने में माहिर रहे हैं तथा आपकी चतुराई जग जाहिर है। आपकी हंसी मजाक की आदत के व्यावसायिक व व्यक्तिगत क्षेत्र में चर्चे हैं। इसी वजह से आपको ऑफिस में कोई बहुत ही सम्माननीय काम करने का मौका मिल सकता है। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। शराब से दूर रहें, यह आपकी सेहत खराब कर सकती है। अपने खान-पान पर ध्यान दें ताकि आप बीमार ना पड़ें। नॉन-एल्कोहौलिक पेय ही लें।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। यह हैरत भरी राहत आपके भविष्य को बहुत ज्यादा सहूलियत देगी। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। बाकी चीज़ों की देखभाल अपने आप हो जाएगी। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखायें। फिर भी इसे लेकर बहुत चिंतित मत होइये। आज आप सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। यह सब काम के बोझ या व्यक्तिगत परेशानी के कारण है। अगर आप कम्पूटर या टी वी पर ज्यादा समय बिताते हैं तो आपको अपनी आंखो को उचित आराम देना होगा। आराम से ज्यादा काम करने के लक्षणों का पता लगायें।
विज्ञापन

कन्या राशि: किसी कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं। अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें, कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। आज आपको कोई पाचन की समस्या आ सकती है। इसलिए आप कुछ तनाव में रह सकते हैं। आप इसकी जड़ तक जायें और अस्वस्थ, गंदे खाने को अपने भोजन से हटा दें। ताजा जूस, आराम और घर पर बने खाने से आपका स्वास्थ्य सुधरेगा।

तुला राशि: शांत रह कर प्रथमिकताएं तय करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। आज अपने प्रेम संबंध के विकास पर ध्यान दें। आपका ध्यान कई दिशाओं में बंटा हुआ है, किन्तु इस समय सभी प्रयास अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने में लगाने चाहिएं। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। वक्त का इंतजार करें, चीजें स्वत: ठीक हो जायेंगी। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। रोज के काम में लगे रहें ताकि टेन्शन कम रहे।

वृश्चिक राशि: अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं बन रही हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। किसी कर्ज वगैरह के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिनों के लिए रुक जाइए। अच्छा समय आये तभी आवेदन करें। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि: कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे बहुत खुशी मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। आज अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपकी उत्पादन क्षमता भी ज्यादा रहेगी। आपकी ये सारी सकारात्मक विशेषताएं अपने रास्ते की सभी बाधाओं को पार करने में मदद करेंगी। जो व्यवसायकर्ता बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कईं जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सिर्फ आर्थिक फायदा ही नहीं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपके बैंक एकाउंट में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप तनाव को कम रखने की कोशिश करें क्योंकि आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है।

मकर राशि: दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का है दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरो ताजा कर लें। आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे। जो भी हो, अच्छे मिजाज और सकारात्मक सोच के साथ अपना प्रयास जारी रखें। ज्यादा तनाव के कारण आप महसूस करेंगे कि आपने ज्यादा कैलरी ली है। इस परेशानी से दूर रहने के लिए आप ज्यादा व्यायाम करें। आप सुबह टहलने जा सकते हैं या फिर ट्रेडमिल पर पाँच मिनट ज्यादा भाग सकते हैं। कुछ भी करके, आप वापिस अपने रास्ते पर आ जाएंगे।

कुंभ राशि: समस्याओं के कारण कुछ परेशान रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अंततः आप और आपका साथी जीवन के निश्चित पथ पर चलने में सक्षम होंगे। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

मीन राशि: आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं।
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। हो सकता है, शुरुआत में आप थकावट महसूस करें, मगर बाद में आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें