आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है नौकरी व्यवसाय में प्रगति करेंगे या प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कहीं से धन का लाभ मिलेगा या पैसा का नुकसान होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: किसी समारोह में जाना पड़ सकता है
2 of 13
मेष राशि
ये अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार- बार नहीं आते। यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा।
अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। हो सकता कि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत को लेकर आपको भयानक पलों का सामना करना पड़ जाए। चिन्ता ना करें, आप पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
वृष राशि: ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। आपकी हाजिरजवाबी हर एक को खुश करेगी। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। आज आप अपनी और अपने परिवार की आंखों का चैक-अप कराएं। आज आपके परिवार का सेहत की जांच होना बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण था।
मिथुन राशि: मौज-मस्ती का है दिन
4 of 13
मिथुन राशि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा। आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जायेंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बन जायेंगे। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्कालरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है। आप तो जानते ही हैं बहुत कुछ सितारों की चाल पर निर्भर करता है इसलिए अपने लिए बेहतर दिन का इंतजार करें। आज आप खुद को शान्त और अच्छा महसूस करेंगे। कुछ घर और काम का बोझ कम होना शुरु हो जाएगा, इसलिए आखिरकार आज आप राहत की सांस ले पाएंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रुप से लाभकारी है दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। आप जिम और योग से अपने में काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: व्यस्त रहेगा आज का दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें। अगर आप विवाहित हैं तो आप और आपका पार्टनर आज एक जैसे मूड में होंगे। दिन सामान्य है। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा। आप अपनी ध्वनियों, इच्छाओं, योग और साधना पर ध्यान दें।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक रूप से सुरक्षित है दिन
7 of 13
कन्या राशि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। इस समय आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं।
यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन सुखद बीतेगा। आपका उच्च आत्मविश्वास ही आपको सही सफलता दिला सकता है। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं।
तुला राशि: मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें
8 of 13
तुला राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता। आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आपके प्रियजन आपको बहुत खुशियां देंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। दम्पति को एक दूसरे से ठहराव व सन्तुष्टी मिलेगी। इस समय का आनन्द उठाएं व शाम को साथी के साथ समय बिताने के लिए बाहर अवश्य जाएं। आप में से कुछ लोग अपने कैरियर को ले कर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। अच्छा होगा कि आप किसी सलाहकार की सलाह लें। अब तक जो काम रुके पड़े थे, वो आपके उच्च अधिकारी की सहायता से अब धीरे-धीरे पूरे होने शुरू हो जाएंगे। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें। आपका अहम् आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि नकारात्मक सोच से बच सकें।
धनु राशि: संपत्ति में निवेश के लिए शिभ है दिन
10 of 13
धनु राशि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें। आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिये आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिये। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे।
मकर राशि: जीवन में कुछ बदलाव होगा
11 of 13
मकर राशि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जा कर आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके। अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो आप इसे रोकने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। आप वजन घटाने के बाद न केवल मोटापे से छुटकारा पायेंगे बल्कि जीवन का भी आनंद ले सकते हैं। ये बदलाव आपके जीवन को अच्छा बना देंगे।
कुंभ राशि: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बातें करें और खूब मजा करें। ये छोटी-2 बातें आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। आज आप दोनों के बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें कि वह क्या कहना चाहता है एवं आपसे क्या अपेक्षा रखता है। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं। आप सावधान रहें। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है।
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है। लेकिन सही चुनाव व विकल्पों पर ध्यान देने से आप आज लाभ अवश्य कमा सकते है। हो सकता है, आज आप अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या को अपने सामाजिक जीवन से मिलाएं, जिसका मकसद आपका स्वास्थ्य हो सकता है।