फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मामलों में आज किस राशि के व्यक्तियों को संभलने की जरूरत है जान लीजिए

Mon, 19 Dec 2016 09:24 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज धनु राश‌ि में सूर्य के साथ चल रहे बुध अपनी चाल बदलकर उलटी गत‌ि से चलना शुरु करेंगे। बुध का यह संचार और अन्य ग्रहों का आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा प्रभाव जान‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: काम में तनाव हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और उसे भरपूर सहयोग दें। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। आज के दिन ट्रेडिंग स्टॉक में आप अच्छी प्राप्ति करेंगे। ये आपकी सिर्फ किस्मत पर ही नहीं आपके अनुमान पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह अपना कार्य कर रहे हैं। आज आप अपनी तरफ से अच्छा दिखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके इस आत्म-विश्वास को आपके आस-पास के लोग भी देखेंगे। आत्म-विश्वास आपकी त्वचा में निखार लाएगा इसलिए आप अपनी अच्छाइयों को याद करते रहें।
विज्ञापन

वृष राशि: भावनाओं को संतुलन में रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। जिन्दगी के कुछ क्षेत्रों के लिए ये ठीक है लेकिन ध्यान रहे कि आप कुछ ज्यादा उग्र ना हो जाएं खासतौर से अपने परिवार को ले कर। आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। दूसरे लोग आपको देख रहे हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।

मिथुन राशि: कोई प्रिय वस्तु खो सकती है, ध्यान रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता है। विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: सामाजिक व पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। ज्ञान कहीं से भी मिले बात ये है कि आप उसका पूरा लाभ उठाएं। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही आपको नौकरी बदलने से पहले सभी अच्छी बुरी बातों पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें।
विज्ञापन

सिंह राशि: खुशी भरा रहेगा आज का दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा इससे आपकी सेहत को फायदा होगा।
विज्ञापन

कन्या राशि: किसी की मदद लेने से घबराएं नहीं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। हो सकता है आप अपने साथी के साथ लम्बे समय से संबंध में हैं व अब इसे स्थायी बनाने का विचार आपके दिमाग में हो। आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है।

तुला राशि: नए दोस्त बनाएंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें। आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है।

वृश्चिक राशि: किसी यात्रा पर जा सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।

धनु राशि: प्रयासों का फल मिलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। आज आपको अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसमें कि आप अपने साथी पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर सकें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो तेल वाला खान-पान अपने भोजन से हटा दें। पर्याप्त मात्रा मे पानी पीयें और ताजा खाना खायें जिससे आप और आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी। अगर जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

मकर राशि: विद्यार्थियों के लिए शुभ है दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। पिछले समय में आप गलत व्यक्तियों से मिलते रहे हैं, जिससे आपका दिल टूटा। वैसे व्यक्ति से मिलें जो आपको खुश रखे। आज विद्यार्थियों को विदेश से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई चलती रहेगी, लेकिन आपको ध्यान केन्द्रित करना होगा। आप देखेंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और सफलता आपके साथ है। आपको अपने निवेश का तुरंत तो कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, पर आगे चलकर लाभ सुनिश्चित है। आज आपके  साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। यदि आप चार्टर्ड अकाऊँटेंट के रूप में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी हो सकता है। हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राशि: खर्चों को काबू में रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। हाल के दिनों में मानसिक तनाव के कारण आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन आज सारी परेशानियां भूल कर आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। आप आज अपने सही पार्टनर से मिल तो जाएंगे पर डेटिंग की बात नहीं बन पाएगी। आप यदि होटल या सेवा के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन आपके भविष्य के लिये शुभ है। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आप तनाव की स्थिति अपने दिमाग में ज्यों की त्यों बनाये रखेंगें। आज आप तनाव कम करें जिसका अच्छा असर आप अपने स्वास्थ्य पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें