फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन राशि में चन्द्रमा का गोचर आज आपके लिए किस मामले में भाग्यशाली है

Thu, 20 Oct 2016 07:25 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
चन्द्रमा आज शुक्र की राश‌ि वृष से न‌िकलकर बुध की राश‌ि में म‌थुन में आ रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर आपके ल‌िए क‌ितना और क‌िस मामले में भाग्यशाली रहेगा जानने के पढ़ें आज का राश‌िफल।
 
विज्ञापन

मेष राश‌िः सेहत का ध्यान रखें

2 of 13
मेष राश‌ि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। उनको कोई इनाम, अच्छे अंक या फिर खूब सारी प्रशंसा मिल सकती है। उनको और अधिक प्रोत्साहन दें और शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें।
आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं। और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें।
समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। मोती हो या मछली सब पानी से मिलते हैं, और इनका धंधा करने वाले आज अच्छे फायदे में रहेंगे। असल में आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से समुद्र और पानी से जुड़ा है।
आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी,ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः न‌िवेश के ल‌िए द‌िन अच्छा है

3 of 13
वृष
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें।
अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा।
हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें।
यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। वे जो योजना सुझाते हैं, उस में पैसा लगा दें। शुरू में इतना ही पैसा लगाइये कि उसके डूबने पर भी कोई बड़ा अफसोस न हो। बाद में धीरे धीरे पैसा बढ़ाते जाइये। आपको लगेगा कि आप तो शेयर बाजार के बड़े उस्ताद खिलाड़ी निकले।

म‌िथुन राश‌िः शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी।
अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। याद रखें कि बिना अपेक्षाओं के दिए हुए पूरे प्रेम में जादुई शक्ति होती है, जो आपके संबंध में पूर्णता लाएगी। सभी जिन्दगी में रोमांच चाहते हैं, इसलिए बोरियत से बचें व अपने जीवन को सच्चे प्रेम से भर दें।
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें।
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कहीं से धन लाभ म‌िल सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा।
आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। इसके लिए आप दोनों कॉफी हाऊस या फिर लंबी सैर पर निकल जाएं, जिससे एक दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लूट सकें व एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें।
इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी।
आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी।
आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास और बल भी ऊंचे रहेंगे जिससे आप किसी भी कार्य को कर सकेंगे। आप अपने दृढ़ निश्चय और साकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग नए कार्य प्रारम्भ करने में कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकारी नीति अपनाएं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आपके प्रयासों से आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें।
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि कैरियर में भी वृद्ध‌ि होगी। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे आपके अधिकारियों पर आपका बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आप बेकार के तनाव से भी बच सकेंगे।
अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप रूपयों के लेन-देन के बड़े निर्णय से बचे रहें।
आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। शीतल पेय और मधपान से दूर रहें। अगर आपको अपनी सेहत गिरती हुई नजर आए तो ध्यान रहे कि आप आराम करें, ताकि यह बीमारी दूर हो जाए।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अपनी सकारात्मकता का प्रयोग अपनी और दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए करें।
आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है। बेहतर होगा यदि आप इससे बचने के कुछ उपाय करें। अपने साथी के लिए इस संबंध में रोमांच भरें व बोरियत से बचें यदि आप यह सोचेंगे कि प्रेम एक अहम चीज है व इसे बढ़ाने व जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको बहुत फायदा होगा। 
यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखिये कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है, क्योंकि बहुत से ग्राहक आज आपके लिये तैयार बैठे हो सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं। 
अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।
आज आप अपनी सेहत को लेकर परेशान नहीं रहेंगे बल्कि अपने किसी करीबी के बीमार होने पर आप परेशानी में रहेंगे। आपके ऊपर तनाव ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए आपको अपना ख्याल भी रखना होगा ताकि आपकी सेहत खराब ना हो।

तुला राश‌िः अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें 

8 of 13
तुला राश‌ि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आपके गुस्से के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अपना सारा ध्यान दोस्तों व रिश्तेदारों से अपने रिश्तों को मजबूत बनाने मे लगाएं।
अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। चूंकि आप सबसे अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं, इसलिए थोड़ा भीड़ से हटकर बातचीत करने की कोशिश करें।
आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा।
धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। यदि स्थिति भयावह भी बनती है तो भी आप निराश ना हों, आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी संभव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे।
 

वृश्च‌िक राश‌िः खरीदारी लाभप्रद रहेगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। अंधकार से भरा ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा।
आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं जहां कोई आपको तंग न करे। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। इस प्रकार बाहर जाने से ना केवल आपकी बोरियत दूर होगी वरन् जिंदगी के नये आयाम भी मिलेंगे।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है। 
आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिलेगा। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। ध्यान रहे की आप अनैच्छिक बातों पर तनाव ना लें। किसी भी समस्या के सकारात्मक पहलु पर ध्यान दें ताकि आपका तनाव कम हो। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।

धनु राश‌िः कारोबार में लाभ म‌िलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें।
आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी प्रोत्साहन मिलेगा।
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। या तो कोई ऐसा काम शुरू कीजिए जिसमें लागत मामूली हो या फिर अच्छे निवेशक के साथ काम शुरू करने के लिए कुछ दिन रुक जाइए।
मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं। आप शरीर की मालिश कराएं ताकि थकावट दूर रहे। ध्यान रखें, कि मानसिक और शारीरिक सेहत ही आपका अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी।

मकर राश‌िः त्वचा से संबंध‌ित कोई परेशानी हो सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें।
आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए कि आपस में बैठकर अपने अनुभवों को आपस में बांटें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्तों में वही महक व गरमाहट वापस आ जाये।
आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। ये जरूरी है कि आप अपनी राय किसी पर थोपने की कोशिश ना करें। आप सही हैं तो भी बात को बढ़ने ना दें। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें।
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा।
आज त्वचा से संबंध‌ित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीयें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।

कुंभ राश‌िः कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं।
आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जा कर आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं।
आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं।
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।
किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं। पैदल और वाहन चलाते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। और ध्यान रहे आप रोड़ पर यातायात के नियमों का भी पालन करें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
चाहे आपके व आपके परिवार के विचार आपस में नहीं मिलते तो भी आज आप उनके सहयोग को सराहेंगे। आपको ये एहसास होगा कि चाहे आपके और आपके परिवार के विचार नहीं मिलते तो भी उनसे ज्यादा आपको कोई और नहीं समझता। आप भी उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप ऐसे फैसलों से बचें और डेट पर जाने से बचें।
आज आप किसी कैरियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी कैरियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्ग दर्शन हो और आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही कैरियर का चुनाव कर सकें।
आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। 
आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आपका दिमाग शान्त रहेगा और आपको किसी भी काम को मन लगाकर करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें