शुक्र की राशि वृष में चन्द्रमा का गोचर चल रहा है। रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग हैं जो चन्द्रमा का सबसे प्रिय है। ऐसे शुभ संयोग में करवाचौथ का चांद कई राशियों में प्रेम और आकर्षण बढ़ाएगा जिससे कई राशियों के प्रेमियों और दंपत्तियों के बीच बेहतर प्रेम संबंध बनेंगे, देखिए आपके लिए कैसा है ग्रह नक्षत्र का यह खास संयोग।
विज्ञापन
मेष राशिः आपके बीच बनेंगे करीबी संबंध
2 of 13
मेष राशि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं।
आपके बीच बनेंगे करीबी संबंध जिससे आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको अपने दिल एवं आत्मिक सुख के लिए कुछ ऐसे ही अविस्मरणीय क्षणों की प्रतीक्षा थी। यदि आपका किसी से संबंध है तो बैठकर शान्तिपूर्वक अपने साथी को बतायें, और यदि हल्की-फुल्की दोस्ती ही कायम है तो अपनी इच्छानुसार कदम उठायें।
आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा।
कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया। फिर भी पहले से ही संभलकर चलें तो बुरा ही क्या है।
विज्ञापन
वृष राशिः प्यार पाने और प्यार दर्शाने का अच्छा दिन है
3 of 13
वृष राशि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको।
आज अपने साथी के साथ समय बिताएंगे व पिछले कुछ समय की बोरियत से छुटकारा पा लेंगे। यही अपने साथी के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने व बदले में प्रेम पाने का सही समय है।
आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।
मिथुन राशिः आज अपने संवाद में सावधानी रखें
4 of 13
मिथुन राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
क्या आपको लगता है, आपका संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है।
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते।
आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसके मूल्य पर ध्यान से नजर डाल लें, नहीं तो क्या पता ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। जहा सबका ठीक-ठीक ब्यौरा रखने से आप सुरक्षित रहेंगे।
किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। आप बीमारी के कारण का पता लगाएं अन्यथा वह फिर से उभर सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः दिल के मामले में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। आप उनके साथ कोई मजेदार खेल भी खेल सकते हैं या फिर कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा तो महसूस करेंगे ही आपके रिश्तों में मजबूती भी आएगी।
अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी का चुनाव करें शुरू में आकर्षक लगने वाले व्यक्ति जो आपको उपयुक्त महत्व ना दें, उन्हें दूर रखना ही बेहतर होगा।
आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आपको अपनी कार्यनीति को ठीक से परिभाषित करके ही उस पर काम करना होगा। खुद को पूरी तरह से तकनीकी ज्ञान से लैस करके ही सबके साथ मिल कर काम करने की कोशिश करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बातें करें और खूब मजा करें। ये छोटी-2 बातें आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पलों को याद कर खुश होंगे।
यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आपके द्वारा भले के लिए दी गई सलाह का आपके बच्चों पर नकारात्मक असर हो सकता है। बच्चों की शादी के विषय में आदरपूर्ण दूरी बनाए रखें।
आज आप अपने भविष्य को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे और किसी सलाहकार की सलाह लेना चाहेंगे। इस व्यक्ति से पूरी तरह खुल कर बात करें। उसे ये बात पूरी तरह से बताएं कि आपकी उलझन क्या है और आप उससे किस तरह की मदद चाहते हैं।
यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गंभीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह बात दिमाग में रखें कि कठिन परिश्रम ही व्यवसाय के सफलता की कुंजी है। इस समय आप कुछ भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु कार्य के प्रति आपकी वचनबध्दता ही आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाएगी।
आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः आपको अपने साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। आपने अपनी तरफ से सब कुछ ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ये वक्त है अपने ऐसे ही जानकार की सलाह लेने का जो आपके करीब हो और आपकी परवाह करता हो। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का उपयोग करने में जरा भी ना हिचकें।
आज आपको अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसमें कि आप अपने साथी पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर सकें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। आपको अपने साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा, आप अनुभव करेंगे कि आपका घर प्रेम एवं स्नेह से परिपूर्ण है।
किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें।
अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।
दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे। दिमागी तनाव को न आने दें इससे परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द लें।
तुला राशिः अच्छी खबर मिल सकती है
8 of 13
तुला राशि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं
आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें, कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं।
आज आप काम के बोझ को आसानी से सहन कर लेंगे। इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए आपको अपने आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए। इन सब से आपको सफलता मिलेगी व कैरियर में भी वृद्धी हो सकेगी।
आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें।
अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें इसका परिणाम आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आपका वजन अचानक बढ़ रहा है तो आज वो दिन है जब आपको इस समस्या पर विचार करना होगा।
वृश्चिक राशिः आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। नए लोगों से मिलने पर आप अपना फोन नंबर अथवा ई-मेल आई डी भी आपस में बदल सकते हैं। क्या पता कब अवसरों के नए द्वार खुल जाएं।
आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। केवल अपने साथी के साथ अन्यथा अन्य जोड़ों के साथ जिंदगी के भरपूर मजे लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, आपको उसका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा।
आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी आ सकती है। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। अच्छा होगा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना दें।
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो। अपने व्यवसाय के लिए आप इसे बड़ी धरोहर समझिए।
आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें। ध्यान रखें, की आज आप टहलने जरूर जाएं इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। अगर आप इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर लें तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। कोशिश करें की आप जिम जाएं क्योंकि व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी बन गया है।
धनु राशिः प्यार दर्द दे सकता है, संभलकर रहें
10 of 13
धनु राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी।
आज आपको प्रेम संबंध के मामले में निराशा या आघात लग सकता है, क्योंकि आज आपके रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। आप इस हालात से परिचित हों या ना हों, पर ऐसी हालत आपके लिए तैयार हो रही है। आप इस खबर से ज्यादा बेचैन न हों, क्योंकि इस हालत से आप जल्दी ही उबर पाने में सक्षम होंगे और आपको अपना प्यार फिर मिल जाएगा।
यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके।
आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें और उधार की तो कोई खरीदारी करे ही नहीं।
आज आप उर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और कोई स्वास्थ्य विकार भी नहीं रहेगा। आप जिम जायें और व्यायाम करें। आप मानसिक अटकलों से बाहर निकलें आपको अच्छा लगेगा। आखिर में आप महसूस करेंगे कि आपकी मानसिक और शारीरिक उर्जा का स्तर बढ़ रहा है।
मकर राशिः रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। शायद वह डायल किया गया गलत नंबर भी हो सकता। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। फिर भी ऐसा नहीं है कि आप अन्ततः आनंद नहीं ले पाएंगे।
अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके कैरियर में वृद्धी होगी।
अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें।
आज आपको सुरक्षित खाना और बचाव के सुरक्षित तरीके इस्तेमाल करने पड़ सकते हैं। इसलिए, आप अपने परिवार वालों को किसी बीमारी या संक्रमण से दूर रखें। ध्यान रहे, आप ज्यादा तापमान और ज्यादा भीड़ वाली जगह ना जाएं। आप छोटी-छोटी बीमारी जैसे कफ और कोल्ड को थोड़ा सा दिमाग लगाकर दूर भी कर सकते हैं।
कुंभ राशिः कैरियर और प्यार दोनों में ही आप सिकंदर रहेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप किसी पवित्र स्थान पर भी जा सकते हैं। कुछ दान अवश्य करें।
आज आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। कोई परिवार का व्यक्ति इससे आपका परिचय कराएगा। यह स्थान किसी नये व्यक्ति से मिलने के लिए सुरक्षित और अनुकूल रहेगा। क्योंकि, वहां आपके परिवार वाले भी होंगे।
अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। इसके लिए आपको अपने सभी विकल्पों को ठीक से खंगाल लेना चाहिए।
आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
आज आप अपनी तरफ से अच्छा दिखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके इस आत्म-विश्वास को आपके आस-पास के लोग भी देखेंगे। आज आपको ऐसा लगेगा जैसे सबकी आंखें आप पर ही गढ़ी हों। आत्म-विश्वास आपकी त्वचा में निखार लाएगा इसलिए आप अपनी अच्छाइयों को याद करते रहें।
मीन राशिः आज सारी बातों को दरकिनार करके प्रेमी को समय दें
13 of 13
मीन राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।
आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्याएं घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे।
आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। थोड़ा सा समय नवीन काम को अपनाने में लग सकता है।
सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। छोटे - मोटे खर्चे तो आते ही रहेंगे उसके आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई आंच नहीं आयेगी।
आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती है। सम्भावना है कि दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने मन को विचलित ना होने दें और सकारात्मक विचारों में ध्यान लगाएं। घबराएं नहीं, इस समय आप गहरी परेशानियों से दूर हैं।