मेषः विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। वो आपको सही सलाह ही देंगे। उनकी सलाह से आपको विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना नहीं भूलना चाहिए।
अगर आप अपने अकेलेपन से ऊब चुके हैं तो आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। फिर भी दोनों एक दूसरे की राय और शर्तों से अच्छी तरह वाकिफ हो लें।
आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं। आप चिंता ना करें और अपने काम की ओर ध्यान दें। इससे आपको जल्दी ही सफलता मिलेगी।
यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।
आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अब आपको खुद को आराम देना होगा ताकि आपका शरीर और मूड दोनों ही अच्छे रहें।
विज्ञापन
वृष राशिः व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे
2 of 12
वृष राशि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।
आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। यदि आप विवाहित हैं तो किसी अनूठी रोमांटिक हरकत से अपने साथी को आश्चर्यचकित कर दें। आपका साथी वास्तव में आपकी इस चौंका देने वाली हरकत की तारीफ करेगा।
व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत व रुझान का विष्लेशण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा।
आप अपना लेन-देन ठीक रखें ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे, विशेषकर उन लोगों के सामने जिनसे आपने बीते समय में ॠण लिये हैं। आप अपने कर्तव्यों को ना भूलें। यदि आप एक बार अपना ॠण चुकता कर देते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो जायेगी।
आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिये समय निकाल कर आराम करें। आप फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे
3 of 12
मिथुन राशि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। जैसी भी हो लेकिन आप इस यात्रा पर खूब मजे करेंगे। इस यात्रा को आप हमेशा याद रखेंगे। आपका सुन्दर शारीरिक ढांचा आज किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करेगा, पर आप उसके प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में असमर्थ होंगे। बल्कि आप दो कदम पीछे हटना चाहेंगे। आप यह सोचने को विवश होंगे कि इस नये रिश्ते से मैं क्या पाना चाहता हूं। आप निर्णय लेते वक्त असमंजस में रहेंगे।
आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों से बात करने में जरा भी ना हिचकिचाएं।
इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभायेंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो। ध्यान रखें क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जब इसके बिल के भुगतान की बारी आती है तो दिल बैठने लगता है।
कर्क राशिः आज का दिन तरक्की वाला है
4 of 12
कर्क राशि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें।
अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा व आज आप अपने साथी के साथ अधिक आनंददायक समय बिताएंगे।
आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिये। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। जीवन में अनेकानेक मोड़ हैं और कभी भी कुछ भी हो सकता है। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिये कड़ी मेहनत करनी है। तारीफ और लाभ आगे मिलेंगे।
व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।
आज आप महसूस करेंगे कि आपकी उर्जा उच्च स्तर पर है। अगर आपके शहर मे आज लम्बी दौड़ है तो अवश्य भाग लें। आपके साहस की तरह आपकी ऊर्जा शक्ति भी उच्चस्तर पर है। इस समय का सदुपयोग करें जिससे आप मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं और इसमें आपकी मिलनसार सामाजिक क्रियाएं भी सहयोग देंगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है
5 of 12
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। आज आपको अपने सभी अवसरों में से सबसे अच्छे अवसर को चुनना चाहिए।
आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जा कर आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं।
आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। ये जरूरी है कि आप अपनी राय किसी पर थोपने की कोशिश ना करें। आप सही हैं तो भी बात को बढ़ने ना दें। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें।
अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। दीर्घावधि के लिये निवेश करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।
आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आप समय- समय पर अपनी आंखों को आराम दें। स्क्रीन पर काम करते समय कुछ देर के लिए आराम लिया करें या फिर जिस स्क्रीन पर आप काम कर रहें हैं उसे बदल दें। अगर आपको लगता है कि आंख की समस्या या संक्रमण बढ़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज आप किसी बात को लेकर दुविधा में रहेंगे
6 of 12
कन्या राशि
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा।
रोमांस की दुनिया में आज आपके रिश्तेदार आपके बचाव में सहयोग करेंगे। हो सकता है कि पिछले दिनों पार्टनर की खोज में नाकाम कोशिश करते रहे हों। पर आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए कोई नया या पूर्वपरिचित व्यक्ति खोज कर ला सकता है। इस नई संभावना पर गंभीरता से विचार करें।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपको कोई ये नहीं कह पाएगा कि आपने अच्छे से पढ़ाई नही की है।
यदि आपको किसी जमीन या संपत्ति खरीदने में विवाद का सामना करना पड़ रहा है तो आप देखेंगे कि अचानक इन समस्याओं का समाधान होता चला जायेगा। आपके अथक परिश्रम से शुरुआती दौर में होने वाली बाधाएं दूर हो चुकी हैं तथा अब आप अपने व्यवसाय को सुचारु रुप से संचालित कर सकते हैं।
आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें वरना परेशान हो सकते हैं। आप तैयार रहें और पिक्चर देखें तभी आपका शरीर भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है
7 of 12
तुला राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप रचनात्मक और अपने मिजाज के लोगों से साझेदारी करके चलें। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का भी मौका मिलेगा। आपके हित में है कि आप नित नई आ रही तकनीक की जानकारी रखें। इस तरह आप जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर तो चलेंगे ही कि आप अपनी क्षमता भी साबित कर पायेंगे। यह सही समय है कि आप अपनी रचनात्मक ऊर्जा को अपना आर्थिक लक्ष्य पाने की तरफ लगायें। समय को अपने पक्ष में करने का सबसे बढ़िया रास्ता है अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना।
हो सकता है, आज आप अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या को अपने सामाजिक जीवन से मिलाएं, जिसका मकसद आपका स्वास्थ्य हो सकता है। आज अपने दोस्त को व्यायाम करने या फिर क्लब जाने के लिए कहें। हो सकता है, जिम में आपको अपना दोस्त मिल जाए। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा और इस बहाने आप अपने दोस्तों के भी करीब आऐंगे।
वृश्चिक राशिः अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
आज आपकी शादी के बारे में परिवार वालों या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चनें आ सकती हैं। आप धीरज रखें और अगर इस रिश्ते को लेकर आप आश्वस्त हैं तो अपने परिवार वालों व दोस्तों को समझाने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करें।
आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें।
यदि आपके मन में अपना मकान बेचने का विचार है, तो उसे बाजार में उतार दें। आज ऐसा दिन है जिसमें आप पुराने सौदों को बेच सकते हैं। वे व्यक्ति जो आज अपना मकान बेचते हैं अथवा खरीदते हैं उनके लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला है। ऐसे मुनाफे वाले दिन हमेशा नहीं आते अत: आपको इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। ऐसे मामलों के लिए जिस व्यवसाय के बारे में बातचीत जारी है, आपका दिन सर्वश्रेष्ट है।
आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी। सब कुछ आसानी से होगा इसलिए इस समय का आनन्द उठायें।
धनु राशिः धन की हानि होने की आशंका है
9 of 12
धनु राशि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें।
अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। ऐसी संभावना है कि यह प्रस्ताव उसकी तरफ से आ जाए।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।
आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। खरीद के बाद पैसा वापस मांगने से अच्छा है अपने पर नियंत्रण रखना।
पशेवर लोग आज अपना ज्यादा समय ऑफिस में बितायेंगे जिसके कारण परेशानी आ सकती है। आप अपनी सफलता की इच्छा से खुद को और घरवालों को खुश रखेंगे। ज्यादा काम आपके स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेगा। आप परेशानियों को दूर करने के लिए घर और ऑफिस में अतंर रखें।
मकर राशिः आज आपका दिन है, छा जाइये
10 of 12
मकर राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। साथ ही आप जिंदगी का सही मायने में आंकलन कर सकेंगे।
आपकी नौकरी बदलने की सोच आज सत्य में परिणित हो सकती है। इससे आपको लंबे समय से चले आ रहे मानसिक दबाव से मुक्ति मिल सकेगी। नवीन प्रकल्प व अवसर सामने अवश्य हैं लेकिन आपको अपनी प्रतिभा तो सामने लानी ही होगी। इसी तरीके से आप अपने भविष्य को सुखद बना सकेंगे।
यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। आज आपका दिन है, छा जाइये।
आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे। आप खुद का संयम बना के रखें। आप अपने साथी के साथ भी संयम बना के रखें।
कुंभ राशिः सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी
11 of 12
कुंभ राशि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। अगर आपकी कार्यालय की समस्याएं घर लाने की आदत है तो घर वालों की खुशी के लिए अपनी ये आदत बदलने की कोशिश करें।
आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें।
आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। अपने दिमाग में आप उनकी बात को घर ना करने दें। आप अपनी अच्छाई पर ही भरोसा करें तो अच्छा होगा।
जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी।
आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। ज्यादा खाना खाने से हो सकता है आपको जिम जाना पड़ जाए। आपको दिन-भर के स्नैक्स पर नियंत्रण रखना होगा।
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आप अपनी सुख-शांति को एक तोहफे की तरह लें और किसी भी परिस्थिति में उसे ना खोएं।
आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। डेली-रूटिन से हटकर आप फिल्म देखने या दूर घूमने जा सकते हैं। खासकर आज की शाम आप दोनों के लिए सुहानी है। प्यार को जितना हो सके, बढ़ाएं।
आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। यह आपका सबसे बेहतर चुनाव होगा।
धीमी चाल से जीत का इरादा - यही आज आपका आर्थिक मंत्र होना चाहिए। आपको अपने निवेश का तुरंत तो कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, पर आगे चलकर लाभ सुनिश्चित है। कोई चिंता ही नहीं कीजिए, एकदम बेफिक्र हो जाइये, सोच समझकर किये निवेश का यही तो फायदा है देर से सही पर लाभ होना तय है।
अपने खाने की आदतें सुधारें क्योंकि यह वो समय है जो आपको अच्छी सेहत को ओर ले जाएगा। यह वो समय है जब आपको अच्छी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इस पल को खुशी से जिएं और जो भी जिन्दगी में मिले उसे स्वीकारें।