फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि के पक्ष में हैं आज सितारे, मिलेगी बड़ी उपलब्धि, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 18 May 2017 06:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी उपल‌ब्धि

2 of 13
मेष राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने करियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाए तो यह समय आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। सितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आर्थिक मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, इसलिए आज हो रहे इस बदलाव का जमकर स्वागत कीजिए, और अपनी तरक्की में इसका इस्तेमाल कीजिए। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: संपंत्ति नष्ट होने की संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं या कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाएं। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। इसीलिए आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें, विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रुपये खर्च हुए हैं जैसे कार। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

म‌िथुन राश‌ि:अपने मन की बात सुनें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकते हैं। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें। आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जाएगा। अपने करियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठाएं। आप तनाव और बुखार के बाद पूरे दिन सिरदर्द महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: उच्चअधिकारियों से बहस ना करें

5 of 13
कर्क राशि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है, इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता है कि ये आपका वो काम न हो। जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान का अर्जन करना चाहिए। आप अपना लेन-देन ठीक रखें, ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहें। आज आप असुरक्षित महसूस करेंगे और परेशानी भी साफ-साफ दिखेगी। आज आप कुछ उलझन की स्थिति मे भी रहेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशिः घर या गाड़ी के लिए कर्ज ले सकते हैं

6 of 13
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं, लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। आज आप को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है। मानसिक व शारीरिक स्वास्थय के कारण आपके कार्य प्रदर्शन में वृद्धी होगी। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं, तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत में अच्छे बदलाव नजर आएंगे। हालांकि शुरू किया गया व्यायाम आपके लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आपकी मेहनत से संस्‍था को होगा लाभ

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। 

तुला राश‌ि: जमीन जायदाद के लिए शुभ दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिलेंगे, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि:प्रेमी जीवन के बारे में अभी खुलासा ना करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है। इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। 

धनु राश‌ि: आर्थिक पूंजी बढ़ने के संकेत

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है, जिसमें आपने अपने साथी के साथ एक अच्छा लंबा समय व्यतीत किया हो। विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा, जिससे आपका स्वास्थ्य बना रहे। अपने तनाव को रोकने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाएं, जिससे आप नकारात्मक परिस्थिति में जाने से बचें।

मकर राश‌ि: काम के मामले में नहीं मिलेगी कोई मदद

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नए विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। 

कुंभ राश‌ि:आर्थिक मामलों में लगेगा गहरा झटका

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। आज आप थोड़ा बीमार महसूस करेंगे, आपको ऐसा लगेगा कि यह न खत्म होने वाला किस्सा है। आपको पता लगेगा कि आपके दोस्त और घरवाले भी आपकी चिन्ता करते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अचल संपत्ति के बाजार में मौके

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें