फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, नौकरी, व्यवसाय और निवेश किस मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे

Wed, 18 Jan 2017 10:00 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
बुधवार का यह द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा है। स‌ितारों की चाल का आपकी नौकरी, व्यवसाय, पार‌िवार‌िक जीवन पर कैसा असर रहेगा, जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राशि:

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। ज्ञान कहीं से भी मिले बात ये है कि आप उसका पूरा लाभ उठाएं। आज के दिन आप अपने दूर बैठे साथी से मिलने की खबर पाकर रोमांस का अनुभव करेंगे। थोड़ी देर से आपको ये महसूस हो रहा है कि अपनी परियोजनाओं को सही समय पर पूरा कर पाना कठिन हो रहा है। ये इसलिये भी है कि आपके आस पास काफी विवाद करने वाले विघ्नकारी लोगों का जमघट है। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बँधाएं। हो सके तो आप अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाएं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और दूसरों की भावनाओं से भी जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: सितारे आपके पक्ष में है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्यायें खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आप अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। अन्यथा आपकी दुर्गति निश्चित है। आज का दिन उन महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। सितारे आपके पक्ष में है। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज कार शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा।

मिथुन राशि: अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज आप पाएंगे कि आज आप जो भी करेंगे उससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं। सबका फायदा उठाइये। आज आप खुद को शान्त और अच्छा महसूस करेंगे। आप योग और ध्यान में मन लगाए रखें ताकि आपको शान्ति मिलती रहे। अपने घर वालों के साथ टहलने का लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: मस्ती और खुशी से भरपूर है आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आपको उन्हें आपकी मदद करने पर धन्यवाद देना चाहिए। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। 
आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। दूसरे लोग आपको देख रहे हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज लापरवाही से सतर्क रहना होगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने दिल की बात कह देने से आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। यदि आपका संबंध अभी कुछ समय पूर्व ही बना है तो आज आप उसमें एक मोड़ का अनुभव करेंगे। आज आप भावनाओं में बह जायेंगे। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अब आपको खुद को आराम देना होगा ताकि आपका शरीर और मूड दोनों ही अच्छे रहें।
विज्ञापन

कन्या राशि: किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। इस बात का यकीन मानें कि आप में किसी भी परेशानी से लड़ने की ताकत है। आज आप रंगीले मूड में होंगे और आप की किसी आसपास के व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि करियर में भी वृद्धी होगी। आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। आज के दिन अपने कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें। आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिले और मांसपेशियां भी ठीक रहें। आपकी ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी और दिमाग को शान्ति मिलेगी।

तुला राशि: सही परिणाम के लिए करें कड़ी मेहनत

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तों की गरमाहट पर असर पड़ा है। इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आपका दिमाग भटकता रहा तो हो सकता है, आप अपना समय व ऊर्जा बेकार के कामों में ही खर्च कर दें। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बड़ा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं। आज आप शारीरिक और मनसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। इसलिये आप निःसंकोच होकर कार्य कर सकते हैं। क्यों न आप अपनी खुशी को सबके साथ बांटे और इस दिन को यादगार बनाएं।

वृश्चिक राशि: मेहनत का फल जल्द मिलेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आज आप के लिए रोमांस अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। आज आपको हल्का व्यायाम करना होगा।

धनु राशि: आज जिंदगी में शांति और सुकून रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं और अपने तनाव को दूर भगाएं। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु इसका फायदा न उठायें। आप कुछ मानसिक क्रियाएं करें जैसे पढना, क्रासवर्ड करना आदि इससे आप पुनः उर्जा एकत्र कर अपने कार्य कर सकते हैं।

मकर राशि: आज आप अच्छे मूड में रहेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा। आज दंपतियों को बाहरी लोगों से अनर्गल संबंधों के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें।

कुंभ राशि: आर्थिक हालात स्थिर हैं आज

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं> आर्थिक हालात ठीक हों तो बड़ी मुश्किल से निपटना आसान हो जाता है। अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा। आप अपनी ध्वनियों, इच्छाओं, योग और साधना पर ध्यान दें। इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मीन राशि: छवि सुधारने में बीतेगा आज का दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। आज आपका साथी आपको भावनात्मक रूप से धक्का पहूंचा सकता है, जिससे कि वफादारी पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। आज आप दिमाग को शान्ति प्रदान करने पर जोर डाले और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके जीवन में महत्व रखती है। आप सांस और ध्यान लगाने की क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप शान्ति पा सकें आप देखेंगे कि आपका स्वास्थ्य, काम और रिश्तेदारी सब सुधरती नजर आयेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें