फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कई राशियों में धन प्राप्ति का योग, आपकी राशि में क्या है?

Tue, 18 Oct 2016 09:39 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
चन्द्रमा का गोचर आज शुक्र की राश‌ि वृष में है ज‌िससे चन्द्रमा और सूर्य के बीच षडाष्टक संबंध बना है जबक‌ि शुक्र और शन‌ि के साथ चन्द्रमा का समसप्तक योग बना है। ऐसे में आज का द‌िन कई राश‌ियों में धन प्राप्त‌ि योग बना रहा है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। ईश्वर के नजदीक आने की आपकी इस इच्छा से आपको बहुत शांति मिलेगी। इससे आपकी प्रतिभा में भी निखार आएगा।
अगर आपका हाल ही में तलाक हुआ है और आप अकेला महसूस कर रहे हैं तो नया रिश्ता बनाने से पहले दो बार अवश्य सोचें। आज की हालत भले ही आप बिल्कुल पसंद ना कर रहे हों, पर इसके लिए थोड़ा समय और सोचना आपके लिए बेहतर होगा। आपको कुछ और समय बाद दूसरा पार्टनर मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। भविष्य में भी आपको इसी तरह से मिल जुल कर काम करने की आदत को बनाए रखना चाहिए।
आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। ऐसा तो कभी भी नहीं होता है कि हमेशा ही अच्छा समय चलता रहे। ये कठिन समय भी जल्दी से निकल जाएगा, आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा

3 of 13
वृष
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या पिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो।
आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।
आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। अपने अनुभव से सीखना और काम को अलग-अलग तरह से करने से आपको आने वाले समय में व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी।
यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द पैदा हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आप अपने दिमाग को शान्त रखें। सिरदर्द और पेटदर्द जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। मुश्किलों को आसानी से सुलझा पाने की आपकी कला से लोग बहुत प्रभावित होंगे।
साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। आप प्रेम से भरे हुए हैं, केवल साथी से मिलकर उपयुक्त माहौल में अपने दिल की बात बताने की आवश्यकता है।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। अच्छा रहेगा कि आप कुछ पैसे बैंक में जमा करें और उधार में कोई बड़ी खरीदारी करने की ना सोचें।
आज आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आप अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लायें तभी आप को भविष्य मे आराम मिलेगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे

5 of 13
कर्क राशि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। इस समय आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए आपको उनके लिए कुछ करना चाहिए।
आज आप घर में शांति व प्रेम की भावना को हर ओर व्याप्त पाएंगे। इससे आपके साथी व बच्चों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बनेंगे।
आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं। आपकी इस नीति का आपको आगे चलकर फायदा भी होगा।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है। साधारण खाना लें और खूब पानी पीयें। आप जल्द अच्छा अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः क‌िसी व‌िवाद में उलझ सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। आप इस बात को लेकर अपने दोस्त से सलाह जरूर करें। इससे अंत में आपको ही लाभ होगा।
यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। अपना हौसला बनाये रखें, आप पाएंगे कि आपको आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।
आप स्वैच्छिक चीजों के लिए परेशान रहेंगे, समय पर आपका वश नहीं है परन्तु आप अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए अच्छी आदत डालें और हर समय खुश रहने की कोशिश करें। आप जीवन के हर मोड़ पर लुफ्त उठाएं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः अच्छा खासा आर्थिक लाभ हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है।
काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।
आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से लटकी किसी समस्या से निजात पा लेंगे इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। इससे आपको न केवल शाबाशी मिलेगी बल्कि आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी कमाने की क्षमता भी बढ़ रही है। मेहनती लोगों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा, शायद पदोन्नति मिले। आप इस समय सिर्फ रुपये-पैसे का फायदा ना देखें क्योंकि आज नहीं तो कल यह तो मिलना ही है, वह वेतनवृध्दि के रूप में भी हो सकता है।
अगर आप उन में से हैं जिन्हें खाना बहुत पसन्द है तो आज वो दिन है जब आप नई चीजों का आविष्कार कर सकते हैं। आज आप भाग्यवान हैं, आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी इसलिए आज आप कुछ भी खाकर मजे लूट सकते हैं।

तुला राश‌िः कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आप जितना खुद को समझते हैं आप उससे कहीं ज्यादा योग्यता रखते हैं।
यदि आप विधि के छात्र हैं तब कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हो सकता है ये किसी परीक्षा का परिणाम या नौकरी का प्रस्ताव हो, आपको शुभ सूचनाएं जल्द ही मिलने वाली है। इसे अपने लाभ के लिये इस्तेमाल करें। आखिर आपने काम ही इसलिये किया है।
अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्रोत बन सकता है। यदि आपकी नजर में सही जमीन का टुकडा बिकने योग्य है तो आप समय व्यर्थ किये बिना उसे खरीद लें। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं।
आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दुर्भाग्यवश आप खुद को आलसी और हतोत्साहित महसूस करेंगे। आपको पता है कि जिम जाना चाहिए परन्तु आप जाएंगे नहीं। ध्यान रखें कि आप अच्छा खाएं अन्यथा आपकी तबियत गिरी सी महसूस होगी। आप कल से फिर व्यायाम करना शुरु कर देंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः आज का दिन रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण दिन होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। ये दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है।
आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। बहुत लंबे अंतराल के बाद आज का दिन रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण होगा।
यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है, इसका फायदा उठाएं।
इस वक्त आपको उचित पूंजी निवेश का निर्णय करना चाहिए अत: आप को इसके लिए आश्वस्त होना चाहिए। पूंजी निवेश के जरिये मिले आर्थिक लाभ आपको फायदे की ओर ले जा रहे हैं, जब कि यह आपकी उम्मीद से कम हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो इस व्यवसायिक उछाल का अवश्य फायदा उठा लें। प्रोपर्टी डीलिंग के माध्यम से यह ज्ञात हो चुका है और यदि पूंजी निवेश सोच समझ कर क‌िया जाए तो निश्चित रूप से अधिक समय तक लाभ मिल सकता है। आप अपनी इच्छाओं को भली-भांति परख लें, लेकिन इस लाभकारी समय का इस्तेमाल आप भविष्य की सफलताओं को ध्यान में रख कर करें।

धनु राश‌िः अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। ज्ञान कहीं से भी मिले बात ये है कि आप उसका पूरा लाभ उठाएं। आज आप दूसरों के लिए मदद का स्त्रोत भी हो सकते हैं।
ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। इसके परिमाम आपकी उम्मीद से भी ज्यादा होंगे।
किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता। मेहनत करते रहें, आंख कान खुले रखें। सितारे आपके पक्ष में हैं।
आज आप किसी छोटी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं जैसे दांत दर्द,  सिर दर्द आदि। आपको जो दर्द हैं उससे हालत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दर्द का तुरंत उपचार करें। परेशानी जल्दी ही खत्म होगी। अगर लम्बे समय से दांत में परेशानी है तो डॉक्टर को दिखा दें।

मकर राश‌िः काम का दबाव बढ़ेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। आप शांत रह कर अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बना पाएंगे।
नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे।
आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें। 
आज आपको अपनी आंखों को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कंप्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आप समय- समय पर अपनी आंखों को आराम दें। स्क्रीन पर काम करते समय कुछ देर के लिए आराम लिया करें या फिर जिस स्क्रीन पर आप काम कर रहें हैं उसे बदल दें। अगर आपको लगता है कि आंख की समस्या या संक्रमण बढ़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।

कुंभ राश‌िः आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा और तनाव भी कम होगा।
किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने  की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ. ए. एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है।
आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिले और मांसपेशियां भी ठीक रहें। आपकी ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी और दिमाग को शान्ति मिलेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा।
आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है लेकिन नये ग्राहक बनने के कारण आपको अपना उत्पादन और अधिक करना होगा। काम बहुत आ रहा है इसलिए समझदारी से उनका चुनाव करें आप अच्छा करेंगे।
ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। अध्यात्म की मदद से आप तनाव और भावनात्मक विकारों से बच सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भी बीमारी आपके पास ना भटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें