जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: परिवार के साथ समय बिताने का मौका
2 of 13
मेष राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा। आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। अत: आप किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें जब तक कि यह सुनिश्चित ना हो जाए कि आपको उससे अधिक लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
वृष राशि: आज आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है
3 of 13
वृष राशि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। अगर आप छाती के दर्द या फिर गले की समस्या से परेशान हैं तो लापरवाही ना करें। स्थिति गंभीर नहीं है तो ध्यान रहे आप खुद को आराम दें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अगर स्थिति ज्यादा गंभीर हैं तो डॉक्टर से मिलें। सांंस लेने में दिक्कत या फिर कंठ सूखा होने पर लापरवाही ना करें।
मिथुन राशि: रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपकी बड़े ही विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। फिर भी, फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। आश्वस्त हो लें कि यह सिर्फ ऊपरी आकर्षण तो नहीं, अन्यथा आगे आप पछता सकते हैं। अगर सामने वाला अनुकूल प्रतिक्रिया देता है तो आपकी रोमांस यात्रा आज शुरू हो सकती है। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है उससे व्यवसाय के सभी नियम और शर्तें समझ लें, लेकिन समय ठीक है आगे बढ़ें। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: कोई नई नौकरी मिल सकती है
5 of 13
कर्क राशि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। और अगर वो आपके घर ना भी रुकें तो भी आपकी दिनचर्या को तो बदल ही देंगे। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें।आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं।
विज्ञापन
सिंह राशि: कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है
6 of 13
सिंह राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आप जितना खुद को समझते हैं आप उससे कहीं ज्यादा योग्यता रखते हैं। आपकी मेहनत,लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौती से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि : आज आप सावधानी बरतें
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर आप लम्बे समय से पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत ला सकता है, क्योंकि आज आपकी खोज पूरी हो सकती है। आज इस मामले में निर्णय लेना आपके भविष्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं।
तुला राशि : व्यापार में निवेश का मौका मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
आज ध्यान रहे कि आप अपने साथी को किसी भी कारण से न कोसें। अत्यधिक नकारात्मक रवैये के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। आपकी भाषा का असर साथी पर पड़ेगा और हो सकता है कि वह भी उसी भाषा में आपको जवाब देना शुरू कर दे, इस विषय पर आज सतर्क रहें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें। अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। ध्यान रहे, जो भी पत्थर पहनें सलाह करके ही पहनें।
वृश्चिक राशि : किसी के गुस्से का शिकार हो सकते है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया।
धनु राशि: व्यवसाय को एक नई दिशा मिल सकती है
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद अवश्य दें ये आपके रिश्ते व सेहत दोनो के लिए ही अच्छा होगा। उनके प्रति आप जितना प्यार दिखाएंगे आपको उतनी ही खुशी होगी। आज वो दिन है जब आपको अपने प्रियजनों को कुछ देना चाहिए, उन्होंने भी तो आपको इतना कुछ दिया है। आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं तो क्यों न सदा के लिए रिश्ता कायम कर लिया जाए। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे।
मकर राशि : अाज सम्मान के साथ पैसा भी मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको खूब सम्मान,पहचान,पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।
कुंभ राशि : पर्यटन के व्यापार में सफलता मिल सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि रिश्ते को खुद आगे ले जाना होता है। आज उसे आप महसूस कराएं कि इस दुनिया में उसके लिए आपसे बढ़कर कोई खास नहीं हो सकता। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है।
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी।