फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किस पर है ग्रहों की बुरी नजर

Wed, 15 Feb 2017 08:41 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज चन्द्रमा पूरे द‌िन कन्या राश‌ि में गुरु के साथ रहेंगे। ऐसे में आज का द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा रहेगा देख‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: कोई दोस्त प्यार का इजहार करेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।
विज्ञापन

वृष राशि: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है। आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा।

मिथुन राशि: विदेश से रिश्ते मजबूत होंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। इससे आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज के दिन कामों में व्यस्त रहेंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें। आज आप दोनों एक दूसरे से प्यार की कामना करेंगे। अपनी इच्छाएं जाहिर करने से प्रेम और भी गहरा होगा। आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। अगर आप छाती के दर्द या फिर गले की समस्या से परेशान हैं तो लापरवाही ना करें। स्थिति गंभीर नहीं है तो ध्यान रहे आप खुद को आराम दें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। साँस लेने में दिक्कत या फिर कंठ सूखा होने पर लापरवाही ना करें।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज नकारात्मक सोच को खत्म कर दें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा। आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पायें। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारिफ करेंगे।
विज्ञापन

कन्या राशि: कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें आज

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। आज आप ऐसे अजनबी से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है। कुछ भी हो, आज आपके लिए खुशी का दिन है। परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपना काम छोड़ कर नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। लेकिन घबराइये नहीं यह थोड़े दिन की बात है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हो सकता है आपको सर्दी-गर्मी या फिर श्वास सम्बन्धित समस्या हो जाए।

तुला राशि: परिवार के साथ घूमने जाएं, रिश्ते मजबूत होंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। आज आप दोनों पहली डेटिंग पर जा सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जायेगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पाचन-क्रिया से सम्बन्धित परेशानी होने के संकेत हैं इसलिए अपने खान-पर नजर रखें।

वृश्चिक राशि: विद्यार्थिओं के लिए शुभ है दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। पर वैसे शब्द हमेशा नहीं आते। आज आप अपनी शानदार स्थिति से सन्तुष्ट होंगे और आप दोनों का रिश्ता गहरा होगा। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। आज आप शारीरिक परेशानी से सावधान रहें। अगर ऐसा होता है तो आप कुछ व्यायाम या योग करें ताकि आपको दर्द से छुटकारा मिल सके।

धनु राशि: आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। आज का दिन आपको अपनी रोमांटिक जिंदगी से महत्वपूर्ण सबक सीखने का दिन साबित हो सकता है। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा, जिनके जरिये आप अपने व्यवसाय में भी आगे बढेंगे। आंख में कोर्ड भी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं। अपनी आंखों को आराम दें। अपना ध्यान ज्यादा से ज्यादा गाजर और उन फलों में लगाएं, जिनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक पाई जाती है।

मकर राशि: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले यदि भली प्रकार सोच लेंगे तो आप अपने साथी के मिजाज को बिगड़ने से बचा सकते हैं। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपके खान-पान में सुधार होगा। आप जल्दी ही व्ययाम शुरु करने की भी सोचेंगे । यह सभी उचित निर्णय आपको स्वास्थ्य के सही पथ पर ले जाएंगे और आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अच्छे कार्य करते रहें।

कुंभ राशि: रोमांस से भरपूर है आज का दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। जिन्दगी के कुछ क्षेत्रों के लिए ये ठीक है लेकिन ध्यान रहे कि आप कुछ ज्यादा उग्र ना हो जाएं खासतौर से अपने परिवार को ले कर। आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें। कोई नई योजना शुरू करने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा। आज आप बाहर बैठ कर ठंडी हवा का आनंद लें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। मगर हो सकता है आज आप थोड़ी सी परेशानी या तनाव भरे काम में थोड़े व्यस्त हो जाएं। आज आप अच्छा महसूस करेंगे क्योंकि तनाव कम होगा और तनाव कम रहने से सेहत अच्छी रहती है। आज अच्छी नींद लें ताकि कल सुबह आप ताजा महसूस करें।
विज्ञापन

मीन राशि: आज नए दोस्त बनेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पायेंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पायेंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। और फिर आगे इसका फायदा ये कि आपका व्यापार बढ़ेगा। आप स्वैच्छिक चीजों के लिए परेशान रहेंगे, समय पर आपका वश नहीं है परन्तु आप अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए अच्छी आदत डालें और हर समय खुश रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें