फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकारों से आज सावधान रहें वृष राशि वाले, पढ़ें पूरा राशिफल

Sat, 15 Apr 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अपने प्रदर्शन को लेकर खुश होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं। आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम से कामचोरी करके आपको अपने टीचर या बॉस को नाराज नहीं करें। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कई बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं, ताकि लाभदायक फल मिले।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सलाहकार गुमराह कर सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढ़ालने की कोशिश करेंगे। आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। यदि आप लम्बे समय से संबंध में हैं तो धैर्यपूर्वक इस कठिन समय का सामना करने की आवश्यकता है। वर्तमान की छोटी-छोटी बातों को छोड़कर भविष्य के बारे में सोचें। आज के दिन काम के लिए यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें। यह निश्चित कर लें कि आप रोजाना कुछ समय अपने तनाव को कम करने मे लगाएं, परन्तु ध्यान रखें की यह समय आप पूरी एकाग्रता से ही दें।

म‌िथुन राश‌ि: बाजार की हलचल पर रखें नजर

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे। परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। अगर आपको बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आएगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: निवेश से पहले विकल्पों पर कर लें विचार

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चलकर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार में भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: सकारात्मक सोच के साथ मिलेगे बेहतर परिणाम

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा।आपके शान्त व रोमांटिक जीवन में अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इन अवांछनीय परिस्थितियों से निबटने के लिए यदि आप अपने साथी को प्यार भरी निशानी देंगे तो वह अचूक इलाज साबित होगा, जिससे आपसी प्रेम फिर से उमंगें भरने लगेगा। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको रोड़ पर चलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं। कोशिश करें कि आप किसी वाहन के पीछे ना चलें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: लक्ष्य से ना भटकें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बनें, लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्यों के अलावा साथी के साथ बाहर पिक्चर देखने जाएं। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकें। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इससे आप महसूस करेंगे कि यह आपको नुकसान पहुचाने के साथ-साथ जीवन का आनंद लेने से भी कठिनाई होती है।

तुला राश‌ि: सेहत पर दें ध्यान

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बड़ा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बड़ा शुभ है। आप जरूरत के हिसाब से अपने स्वास्थ्य मे ऐहतियात बरतें। आपको आपका स्वास्थ्य बिगड़ा नजर आएगा, परन्तु वह सब छोटी-छोटी बीमारियों के एक साथ होने के कारण है। अपने दिमाग पर इन को हावी न होने दें और सभी का उपचार एक बार में ही करें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: करियर के लिहाज के खास नहीं रहेगा दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है। आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं। जहां तक आपके करियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। आज का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आज आपको पाचन में समस्या होने के संकेत हैं। आज शुद्ध और शाकाहारी भोजन लें। मिठाई और शराब से दूर रहें। 

धनु राश‌ि: विरोधियों से रहें सतर्क

10 of 13
धनु राश‌ि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं, लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी, लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आंख में कोई भी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं। अपनी आंखों को आराम दें। 

मकर राश‌ि: मेहनत से काम के बोझ को कम करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुनकर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहाया जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। पिछले समय में आप गलत व्यक्तियों से मिलते रहे हैं, जिससे आपका दिल टूटा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं।किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। झटपट लाभ कमाने से बेहतर है कि सुरक्षित निवेश करें। आज आप खुद को तनाव मुक्त पाएंगे। यह आपके लिए बहुत अच्छा तोहफा है। 

कुंभ राश‌ि: व्यापार बढ़ता हुआ दिखेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। हाल की कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा व जीवन में रोमांस का पुन आगमन होगा। अपनी इच्छाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिए विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पाएंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है तो अब वो दिन आ चुका है जब आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: विदेशी प्रस्ताव मिलने की उम्मीद

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आज आपसी बातचीत के जरिए अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। इसलिए आप यह सुनिश्चित करें कि समय-समय पर आपसी बातचीत द्वारा आपके बीच मे फैली हुई नीरसता को दूर करके अपने रिश्तों को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन उन तकनीकी जनों के लिए श्रेष्ठ है जो वेब डिजाइनिंग से जुड़े हैं। आपको कुछ विदेशी प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। यह बात दिमाग में रखें कि कठिन परिश्रम ही व्यवसाय के सफलता की कुंजी है। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें