आज सितारों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर हो रहा है। नौकरी, व्यवसाय में आपको मिलेगी कामयाबी या बढ़ेगी आपकी परेशानी। परिवार का मिलेगा साथ या बिगड़ जाएगी बनती बात जानिए हर बात अपनी राशि से।
विज्ञापन
मेष राशिः उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं
2 of 12
मेष्ा राशि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं
संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। आखिरकार, ये वैचारिक मतभेद ही तो हैं। अगर आपको लगता है कि दूसरे इंसान के अहम के कारण बात बिगड़ सकती है तो बिना कुछ बोले ही हट जाएं।
पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं।
आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो अपने भोजन से तेल को कम कर दें। ज्यादा पानी पीयें और ताजा भोजन करें जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ होगी।
विज्ञापन
वृष राशिः आज तारीफ सुनने के लिए तैयार रहिए
3 of 12
वृष्ा राशि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इन लोगों से बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते में खटास का क्या कारण है।
आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी। आज आपके साथी और आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी सकारात्मक व आशावादी सोच को धन्यवाद देना चाहिए। ये आपकी औरों को मदद करने की इच्छा का भी फल है। इसी तरह अच्छा काम करते रहें।
अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।
आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। आप ताजा खाना खाने पर ध्यान देंगे ताकि आप संतुलित आहार ले सकें। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे। आज आप जीवन के हर स्तर पर अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन राशिः काम में उन्नति करेंगे लाभ मिलेगा
4 of 12
मिथ्ाुन राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आप जितना खुद को समझते हैं आप उससे कहीं ज्यादा योग्यता रखते हैं।
आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। वे सारे आप से आकर्षित दिखेंगे। किसी के दिल से खिलवाड़ ना करें। क्योंकि यह आपके प्रति उनके आकर्षण को क्षति पहुंचा सकता है।
यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा।
आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से लटकी किसी समस्या से निजात पा लेंगे इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। इससे आपको न केवल शाबाशी मिलेगी बल्कि आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी कमाने की क्षमता भी बढ़ रही है। मेहनती लोगों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा, शायद पदोन्नति मिले। आप इस समय सिर्फ रुपये-पैसे का फायदा ना देखें क्योंकि आज नहीं तो कल यह तो मिलना ही है, वह वेतनवृध्दि के रूप में भी हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा
5 of 12
कर्क राशि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने दिल की बात कह देने से आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा।
अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। इसमें आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः गलतफहमी से तनाव हो सकता है
6 of 12
सिंह राशि
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं।
आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें, अगर आप कोशिश के बावजूद बहस में खिंचे जा रहे हैं तो कूटनीतिक या संवेदनशील बने रहें। आज आप अपने किसी रिश्तेदार से विमुख होने से बचें।
आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। साथ ही आप अपनी उन्नति के लिए सलाह लेना चाहेंगे।
इस समय किये गये आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस अवसर का लाभ लेने के लिए आप अपना व्यावसायिक शोध कार्य छोड़ दें। आप अपने पूरे पूंजी निवेश के वारे में ध्यान से सोचें चाहे वह छोटा ही व्यवसाय क्यों ना हो। मजबूत नींव रखने के लिए उपरोक्त बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
कन्या राशिः नये मौके मिलेंगे, अवसर का लाभ उठाएंगे
7 of 12
कन्या राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा।
आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए।
आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए।
आज सड़क पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए आज आपको विवेकयुक्त, समझदार और सतर्क होकर रहना होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं हैं खासकर अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो।
तुला राशिः पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है
8 of 12
तुला राशि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए।
अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा व आज आप अपने साथी के साथ अधिक आनंददायक समय बिताएंगे।
कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके कैरियर के लिए घातक हो सकता है।
अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।
वृश्चिक राशिः व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे
9 of 12
वृश्चिक राशि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आपके गुस्से के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अपना सारा ध्यान दोस्तों व रिश्तेदारों से अपने रिश्तों को मजबूत बनाने मे लगाएं।
व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत व रुझान का विष्लेशण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा।
आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। आपको उसके पिछले रिकार्ड को भी जान लेना चाहिए। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए।
आज आप पेट से सम्बन्धित बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी खुराक में शुद्धता की मात्रा देखनी होगी और अपनी खुराक को और बेहतर बनाने के उपाय खोजने होंगे। आपको चिप्स छोड़कर फल और सोडा छोड़कर जूस पर निर्भर होना होगा। यह आपकी जिन्दगी में अच्छा बदलाव आया है और इसे कायम रखने के लिए आपको तरीके खोजने होंगे। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान समझेंगे।
धनु राशि: खर्च पर काबू करें, बजट बिगड़ने की आशंका है
10 of 12
ध्ानु राशि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं।
आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है। बेहतर होगा यदि आप इससे बचने के कुछ उपाय करें। अपने साथी के लिए इस संबंध में रोमांच भरें व बोरियत से बचें यदि आप यह सोचेंगे कि प्रेम एक अहम चीज है व इसे बढ़ाने व जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको बहुत फायदा होगा।
आज विद्यार्थी अगर अपने कैरियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण कैरियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। ध्यान रहे कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, जो कि आपको अच्छी सलाह दे सके। इस सलाह का पूरा लाभ उठाएं सब कुछ सही होगा।
आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। ये ध्यान रखें कि जो भी आप खरीद रहे हैं, वो आपकी क्रय शक्ति के दायरे में है ओर इससे आपका बजट नहीं खराब हो रहा। अपनी खरीद को सम्भालकर करें। ऐसा ना हो कि इस खरीद से आपका बटुआ खाली भी हो गया और वो वस्तु दूसरे दिन खराब भी हो गई।
कुंभ राशिः आज आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है
11 of 12
कुंभ्ा राशि
आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। इस दिन आप जिम से अवकश ले सकते हैं। स्वस्थ खाएं जिससे आप अपने स्वास्थ्य मे भी तरक्की महसूस करेंगे।
आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके लिए डेटिंग का प्रस्ताव करता है तो न जाएं। अगर आपका जमीर इसके लिए बहुत ज्यादा मजबूत हो तो जरूर आगे बढ़े। अन्दर की आवाज को आज आप मानें। सफलता मिलेगी।
आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है।
यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है।
हाल ही में आपको दर्द और बुखार से गुजरना पड़ा होगा परन्तु अब आप बेहतर महसूस करेंगे। आप आराम करें और खुद को आने वाले समय के लिये तैयार करें। जीवनशैली में कोई भी बदलाव स्वास्थ्य विकार ला सकता है। आप मूड ठीक रखें तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
मीन राशिः अच्छे अवसर मिल सकते हैं, आखें खुली रखें
12 of 12
मीन राशि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। कुछ समय निकाल कर अपनी दूसरी खोई हुई चीजों को भी ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें क्या पता कहां क्या मिल जाए। आज आप खुद को भाग्यशाली समझें।
यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखिये कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है, क्योंकि बहुत से ग्राहक आज आपके लिये तैयार बैठे हो सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
आज का दिन रसायन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये अच्छा है। आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं, आपके लिये वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं। यदि आप रसायन से संबंधित उद्योग चलाते हैं, तब नवीन अवसरों को खुली आंख से देखें।
आज आपको पाचन में परेशानी हो सकती है। सिर्फ अच्छा, साफ और स्वस्थ भोजन लें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। कोशिश करें की आप आज तनाव से दूर रहें, क्योंकि इससे आपको पाचन क्रिया में परेशानी हो सकती हैं। शराब से भी दूर रहें।