जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: अपने लक्ष्य तय करें
2 of 13
मेष राशि
अपने लिए कुछ लक्ष्य बनाएं और उस दिशा में प्रयास करें। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें। आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाएं। आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे, जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बांधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा। ज्यादा मेहनत करने से आपके अन्दर ऊर्जा का संचार होगा और आपके अन्दर किसी काम को करने की उत्तेजना बढ़ेगी।
विज्ञापन
वृष राशि: फायदेमंद रहेगा दिन
3 of 13
वृष राशि
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्यागकर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे, बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। आज का दिन आपकी जिंदगी में बड़ा मोड़ लाएगा। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है। ध्यान रखे कि इस आमदनी को ठीक ढंग का प्रबंधन हो। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। आप फिर से साधारण रवैया अपनाएंगे और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें।
मिथुन राशि: अनुभव का मिलेगा लाभ
4 of 13
मिथुन राशि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरुआत की जा सकती है। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आज आप शान्त रहेंगे और दूसरों को आकर्षित करेंगे। आज आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए दान करने का यह उचित समय है। मानसिक तनाव भी कम रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: मुश्किलों से भरा रहेगा दिन
5 of 13
कर्क राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे है, इन्हें कम करने के लिए आज कोशिश करें। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आपकी पसंद के पार्टनर के बारे में आपके परिवार वालों की तरफ से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं, उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें। इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें।
विज्ञापन
सिंह राशि: भविष्य के लाभ के लिए मिले लोगों से
6 of 13
सिंह राशि
आज शायद आपको अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करके अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करना होगा। अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। आज आपको बाहर जाकर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। आप दिनभर के तनाव के बाद सोने में सक्षम नहीं रहेंगे। आप तेज आवाज में टीवी न देखें और किताब पढ़ने की कोशिश करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: गुस्से पर काबू रखने की करें कोशिश
7 of 13
कन्या राशि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। सामाजिक मेल मिलाप आज आपके लिए सफल रहेगा। आपको आज घर से दूर जाने की जरूरत नहीं, आपका पार्टनर आपके बगल में हो सकता है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए, क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा।
तुला राशि: लक्ष्य से डगमगाएं नहीं
8 of 13
तुला राशि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे नए व्यक्ति से होगी जो आपसे चोरी-छिपे प्यार करता है। वह आपको कॉफी पर बुला सकता है। आप देखेंगे कि आपका रिश्ता नया रूप ले रहा है। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आगे बढ़ें और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करें, लेकिन आप अपने लक्ष्य से डगमगाएं नहीं, क्योंकि आपके द्वारा बढ़ाए गए कदम आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। सेहत से सम्बन्धित परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी और उसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि: मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका ही दिन है, क्योंकि आज सबकी नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योग्यताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आपके प्रेमी जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आज का दिन आपके अपने लिए है इसलिए इसे अपने लिए ही बना रहने दें। कुछ भी गलत खाने से आज आपको पेट दर्द हो सकता हैं। जिस खाने का स्वाद जीभ पर रखते ही अच्छा लगता है, जरूरी नहीं है कि वह भोजन आपके शरीर के लिए भी अच्छा हो। सही और सन्तुलित भोजन का आहार कर आप पाएंगे कि आपके शरीर का ऊर्जा स्त्रोत पहले से बढ़ रहा है और वजन घट रहा है।
धनु राशि: नौकरी बदलना चाहते हैं आप
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें, क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। सेहत के प्रति ज्यादा चिन्तित होने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है। आप योग या फिर व्यायाम के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको अच्छा लगेगा।
मकर राशि: आपके काम की होगी प्रशंसा
11 of 13
मकर राशि
आज दिनभर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी डॉक्टर के पास जाएंगे, परन्तु आपको पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है।
कुंभ राशि: दूसरों के भरोसे ना छोड़े अपना काम
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम, लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिए आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जाएगी। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं।
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है, इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें। आज अपने करियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझकर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है।