मेष राशिः आज सितारे रहेंगे आप पर मेहरबान
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी इस बात का ध्यान रखें कि आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें।
आप मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं और परेशानियों से नहीं घबराते, इसलिए आप कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। इसके साथ आपको अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करना चाहिए। उनकी सलाह व मदद से आप अपनी ऊर्जा को पूरा प्रयोग कर सकेंगे।
जिस व्यक्ति या संस्था के साथ आप पहले काम कर चुके हैं, वहां से आपको फिर काम का न्योता आयेगा, खासकर रिटायर्ड लोगों के लिए। हालांकि आप अपने मौजूदा काम से खुश हैं फिर भी इस पर विचार कर सकते हैं।
आज आप किसी से किसी समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे, या फिर कोई विश्वसनीय मित्र, या फिर पढ़ा-लिखा सलाहकार आपको दे। जिससे भी आपको सलाह मिलेगी वह आपकी परेशानी को दूर करने के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
वृष राशिः काम करते समय लापरवाही से बचें
2 of 12
वृष्ा राशि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।
आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आपको इस प्रकार के ॠण देने से बचना चाहिए।
ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। बेहतर होगा कि आप सावधानी बरतें ताकि आप खुद को चोट लगने से रोक पाए। ध्यान रहें कि आप जो भी काम करें बेहद सावधानी से करें और खुद को बिजली या फिर सड़क दुर्घटना से दूर रखें।
विज्ञापन
मिथुन राशिः दिन भाग्यशाली हो सकता है
3 of 12
मिथ्ाुन राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर है तो आपका खामोश रहना ही बेहतर होगा।
अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बन जाएंगी, जिनसे कि आपका रोमांस बरकरार रहेगा। यह खुशियां आपसी रिश्तों को मजबूत बनाएंगी व भविष्य भी उज्जवल करेंगी।
आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं।
आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। याद रखिये बेशक आप आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, पर अचानक आई कोई जरूरत या बड़ी खरीदारी में पैसा लगने से आपका सारा हिसाब-किताब गड़बड़ भी हो सकता है।
कर्क राशिः आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा
4 of 12
कर्क राशि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें।
आज आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें व गुस्सा थूक दें। अपनी सहनशीलता के कारण दूसरे की गलतियों को नजरअदाज कर दें, माफ कर दें। फिर देखिये, यही सहनशीलता आपके प्यार भरी जिंदगी की नींव बनेगी। मतभेदों को बढ़ावा देने से आपस की दूरियां बढ़ेंगी जो कि तनाव का कारण होंगी।
यदि आप शेयर के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके निवेश सही स्थान पर हैं। आपको छोटा सा खतरा ले लेने में कोई हानि नजर नही आती। अपने चयन पर कोई प्रश्न ना उठाएं, परंतु उनकी पड़ताल अवश्य करें।
आज के दिन ट्रेडिंग स्टॉक में आप अच्छी प्राप्ति करेंगे। ये आपकी सिर्फ किस्मत पर ही नहीं आपके अनुमान पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है
5 of 12
सिंह राशि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा।
आज आप दिन भर हाल में मिले दोस्त के बारे में सोचते रहेंगे। यह क्षणिक आकर्षण के अलावा कुछ नहीं, इसलिए अपनी भावनाओं पर लगाम लगाएं और आगे बढ़ने की कोशिश ना करें। आज का दिन आपको जबरन ज्यादा सोचने को मजबूर करेगा।
आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे।
आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
विज्ञापन
कन्या राशिः पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा
6 of 12
कन्या राशि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। आज का दिन अपनों के साथ मजे करने का है। इस समय का भरपूर आनंद लें।
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। वह व्यक्ति भले ही आपके सपने का प्यार ना हो, पर वह आपका दिन खुशनुमा बनाएगा। आप भी आज अपने आपको आकर्षित पाएंगे।
एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे।
पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। अगर अचानक कोई पैसा आज हाथ लगे तो उसे तुरंत बैंक में जमा कर दीजिए।
विज्ञापन
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा
7 of 12
तुला राशि
आज शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें।
हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
अगर आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। आपको जो काम मिलेगा वह आपके लिए कैरियर व आर्थिक दृष्टी से हितकारी होगा। अपनी योजनाओं पर ध्यान दें क्योंकि यह आपके लिए कुछ खास लेकर आएंगी।
आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिये आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिये। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे। कोई भारी वस्तु उठाने से परहेज करें।
वृश्चिक राशिः सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । ध्यान रखें कि कुछ लड़ाइयां बिना लड़े भी जीती जाती हैं।
आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों से बात करने में जरा भी ना हिचकिचाएं।
बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा।
आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा। एक साथ व्यायाम करने में अगर आपको अच्छा लग रहा है तो इसे आप लम्बे समय तक कर सकते हैं। आज इस काम के लिए सब आपकी सराहना करेंगे।
धनु राशिः आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये
9 of 12
ध्ानु राशि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा।
आज आपको अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसमें कि आप अपने साथी पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर सकें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। आपको अपने साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा, आप अनुभव करेंगे कि आपका घर प्रेम एवं स्नेह से परिपूर्ण है।
काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।
इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभाएंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो। ध्यान रखें क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जब इसके बिल के भुगतान की बारी आती है तो दिल बैठने लगता है।
मकर राशिः गैर जरूरी पैसे खर्च हो सकते हैं
10 of 12
मकर राशि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।
आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। जंगली इलाकों की तरफ घूमने जाना मजेदार होगा पर खतरनाक भी, इसलिए इसके लिए तैयार रहें।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
आज आपके पैसे ऐसी जगह खर्च हो जाएंगे जिसका कोई मतलब नहीं बनता। कई सारे बिल आपने समय पर जमा ही नहीं किये। इसलिए आपको उन सारे बिलों पर लेट फीस भी भरनी पड़ेगी। आगे से ध्यान रखें एक-एक बिल का सिलसिलेवार हिसाब रखें और उन्हें समय पर जमा करते रहें ताकि कोई लेट फीस न लगे। इस बात पर ध्यान रखें कि ये बेवजह के खर्चे बंद हों।
कुंभ राशिः अधिकारी आज आपसे खुश रहेंगे
11 of 12
कुंभ्ा राशि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। अब ये आपके हाथ में है कि आप अपनी छवि बनाए रखें।
आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने के लिए ललचाएंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। फिर भी दोस्ती के अलावा किसी भी तरह के व्यवहार के लिए आप तैयार नहीं होंगे। सावधान रहें, आपका दिल आहत ना हो।
व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा-सीधा कहने से बचें।
आज आपको चाहिए कि आप विचार करें, क्या आपके आपसी रिश्ते वास्तव में प्रेम व ईमानदारी से परिपूर्ण हैं? आप अपने उन गोपनीय शंकाओं से जूझ रहें है, जोकि आपके साथी की जानकारी में नहीं हैं। रोजाना की इस जद्दोजहद के बावजूद आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायेंगे। आज आप विचार करें कि क्या वास्तव में आप अपने रिश्ते से खुश हैं, यही खुशियां आपके वैवाहिक जीवन में सपनों का आधार होंगी।
किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें।
आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें और देखें कि आपका बैंक अकाउंट किस तरीके से बढ़ता है।