मेषः सोच समझकर आर्थिक फैसला लें, नुकसान होने की आशंका है
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। लेकिन हमें हकीकत को भी नहीं भूलना चाहिए।
आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। अपने आप को सही तरीके से अभिव्यक्त करें।
आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिये आदर्श है। इस दिन किये जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे लेकिन बिना सोचे समझे किये जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज आपके पद व व्यवसायिकता के कारण आपके सहकर्मी आपसे दबे हुए रहेंगे। लेकिन आपको अपना प्रभाव जमाते हुए सावधान रहना होगा। अपने प्रभाव का दुरूपयोग करने पर आप भविष्य में भी वित्तीय दुष्प्रभावों से घिरे रह सकते हैं।
आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। शीतल पेय और मधपान से दूर रहें। अगर आपको अपनी सेहत गिरती हुई नजर आए तो ध्यान रहे कि आप आराम करें, ताकि यह बीमारी दूर हो जाए।
विज्ञापन
वृष राशिः आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है
2 of 12
वृष राशि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी।
रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। केवल आप ही अपने रिश्तों में छाई उदासी को दूर कर सकते हैं। अपनी सही सोच के कारण ही आप समस्या को दूर करें। दूषित वातावरण को शीघ्र ही फिर से सामान्य बनाएं। यदि इसके लिए आपको अपने साथी से दूर होना पड़े तब भी उचित है।
यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह बात दिमाग में रखें कि कठिन परिश्रम ही व्यवसाय के सफलता की कुंजी है। इस समय आप कुछ भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु कार्य के प्रति आपकी वचनबध्दता ही आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाएगी।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आज का दिन सेहत के मामले में अच्छा रहेगा
3 of 12
मिथुन राशि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। देखें, ये रिश्ता आपको कहां ले जाता है। साथ ही उस व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट करें जो आपका मार्ग दर्शन कर रहा है।
कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें।
अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप रूपयों के लेन-देन के बड़े निर्णय से बचे रहें।
आज का दिन सेहत के मामले में अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे। आज खाना बनाते समय थोड़ी सी चोट भी आ सकती हैं। आपको बेहद सावधानी और सचेत रहकर अपने काम करने होंगे और ध्यान रहे आग या फिर गर्म करने के उपकरणों से सचेत रहकर काम करें।
कर्क राशिः आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा
4 of 12
कर्क राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिये आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा।
यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। अपना हौसला बनाये रखें, आप पायेंगे कि आपको आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।
आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की संभावना हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं इसलिए तेज औजारों से दूर रहें जैसे कि चाकू ताकि आप खुद को चोट लगने से बचा पाएं। हो सके तो बिजली के उपकरणों से दूर रहें। आपको उनसे बिजली के झटके भी लग सकते हैं। ध्यान रहें आग से संबंधित कोई भी काम करते समय आप सावधानी बरतें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आप स्वादिष्ट और अच्छा खाना पसंद करेंगे
5 of 12
सिंह राशि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
आज आप शायद हैरान हो जाएं, जब कि आपको अपने किसी दोस्त या जानकार से ऐसी किसी नौकरी का अवसर मिले जो कि आपके लिए बिल्कुल सही है। इस अवसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि ये लोग दिल से आपका भला ही चाहते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि आप उनसे से पूरी जानकारी अच्छी तरह ले लें।
आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें।
आज आप स्वादिष्ट और अच्छा खाना पसंद करेंगे। आज खूब मस्ती करें क्योंकि ऐसे दिन बार-बार नहीं आते हैं। आज आपको स्वादिष्ट भोजन करने में बहुत मजा आएगा मगर इसके साथ आप यह भी ध्यान रखें कि आप उतनी ही ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः जल्दी अमीर बनने की योजना से बचकर रहिएगा
6 of 12
कन्या राशि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं।
विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है।
आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइएगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। क्योंकि अंतत: इससे आपका नुकसान ही होने वाला है। इसलिए ख्वाबों की दुनिया में नहीं बल्कि हकीकत की जमीन पर रहिये।
अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं। आपकी आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं, इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन
तुला राशिः कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी
7 of 12
तुला राशि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं।
आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। साथ ही आप जिंदगी का सही मायने में आंकलन कर सकेंगे।
आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौति से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलायेंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं।
वृश्चिक राशिः आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है
8 of 12
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको व्यवसायिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है। हो सकता है आपकी किसी परियोजना पर संकट के बादल मंडराने लगें या फिर कोई बड़ी आर्थिक हानि ही आपको उठानी पड़े, ऐन सिरे लगी हुई कोई बात भी अंतिम क्षणों में बिगड़ सकती है। परिस्थिति को काबू में करने के लिए आवश्यक है कि आप संयम से काम लें। वहीं व्यावसायिक परेशानियों से आपके चेहरे पर झलकती तनाव की रेखाएं घर में प्रवेश करते ही दूर हो सकती हैं। अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, या फिर अपने बच्चे की मुस्कुराहट एक पल के लिये सब भूला सकती है। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको व्यावसायिक दिक्कतों का समाधान ढूंढने का रास्ता दिखा सकती है।
धनु राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह कठिन रह सकता है
9 of 12
धनु राशि
इस सप्ताह आप खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में आप को और भी बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। आपकी व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। हो सके तो अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें और अपनी व्यस्तताओं से उन्हें अवगत करवायें अन्यथा गलतफहमी पैदा होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। आपको घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी आपके लिये यह थोड़ा कठिन समय है। सप्ताहांत पर थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं।
मकर राशिः स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा
10 of 12
मकर राशि
इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से थोड़ा विचलित महसूस कर सकते हैं लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान जरुर दें हो सकता है किसी हल्की बिमारी से आपको दो चार होना पड़े। लेकिन हल्की बिमारी को हल्के में लेना आप पर भारी भी पड़ सकता है इसलिये कोई भी लक्षण या परेशानी महसूस हो तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावनाएं प्रबल हैं। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं।
कुंभ राशिः भाग्यशाली रहेंगे, प्रतिष्ठा बढ़ेगी
11 of 12
कुंभ राशि
यह सप्ताह सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत करने का है तभी आप बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि आपकी मेहनत किसी को दिखाई नहीं देती या कोई इसे दर्ज नहीं करता। आप महसूस करेंगें की कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। आपके कार्यप्रदर्शन में चमत्कारिक रूप से उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। हो सकता है जल्द ही आपको इस समय की गई कड़ी मेहनत का फल भी मिले। यह समय आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली है, इस सप्ताह आप अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में गजब का परिणाम देखेंगे।
मीन राशि: कार्यक्षेत्र में सावधान रहें, अधिकारी नाराज हो सकते हैं
12 of 12
मीन राशि
इस सप्ताह खुद को व्यवस्थित बनाने की ओर ध्यान दे। अपने सभी बिल निकाले, उन्हें जांचे और खुद के लिए एक बजट भी तैयार करें। इस सप्ताह योजना और व्यवस्था बनाने के लिए आप जो कुछ भी कदम उठाएंगे, उनसे आने वाले दिनों में आपको काफी फायदा होगा। यदि ज़रूरत पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर भी योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर भी आपको अपनी कार्यकुशलता का परिचय देना पड़ सकता है। आपके व्यावहारिक पक्ष पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर हो सकती है इसलिये कार्यस्थल पर अच्छे से रहें। रोमांटिक जीवन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं तो आर्थिक स्थिति के भी सामान्य होने की उम्मीद कर सकते हैं।