फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह राशि में ग्रहण योग आपकी राशि पर क्या असर डालेगा

Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज चन्द्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है। इस राशि में राहु पहले से मौजूद है ऐसे में ग्रहण योग बना है। संयोग यह है भी है सिंह राशि चन्द्रमा के संचार के दौरान चन्द्र ग्रहण भी हुआ है ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशि: व्यापार में लाभ से खुशी मिलेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज किसी भी तरह के छोटे- छोटे हादसों से बचें। अपने आस-पास के वातावरण में काम करते समय जैसे की रसोईघर या टीवी देखते समय या फिर बिजली यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

वृष राशि: किसी बहस में पड़ने से बचें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।

मिथुन राशि: कठिन परिश्रम धन अर्जित कराएगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। अपना संयम बनाए रखें। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है। अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाऐंगे। ऐलोपैथिक  दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाऐंगी इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज खर्चों पर काबू रखें

5 of 13
कर्क राशि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें। अगर आप असन्तुलित खाना खाने की आदत को सुधार लेंगें तो आप आज दिन की समाप्ती तक खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि: कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है। आज आप खुश हैं जिससे दूसरे भी खुश रहेंगे। यह एक तोहफा है इसका इस्तेमाल दूसरों की भलाई में करें। आप यह अनुभव नहीं करते परन्तु आप दूसरों के लिये बहुत महत्व रखेंगे।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज थोड़ा तनाव रहेगा, अपना खयाल रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वास्तविक संबंध सुधारने की कोशिश करें। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं।

तुला राशि: रोमांस की दृष्टि से उत्तम है आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। आज आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। पार्टनर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से आपको सन्तुष्ट करेगा। रोमांस की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज कमर से सम्बन्धित किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि: विदेशी संस्थाओं से साझेदारी हो सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपनी जिन्दगी के विषय में आज आप कुछ रीतिबद्ध हो जाएंगे। जहां तक इस बात का सवाल है कि आपको जिन्दगी से क्या चाहिए, आप कभी-कभी खुद को बहुत उलझा हुआ पाते हैं । लेकिन आज आप अपने लक्ष्यों की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अच्छा होगा कि आप अपनी जिन्दगी के हर पहलु पर ध्यान दें। आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। तनाव भरे दिनों के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप हल्का व्यायाम करें और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की कोशिश करें।

धनु राशि: आज शांति और खुशी मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। कम बातचीत व लड़ाई झगड़े के कारण आपके संबंध पर दबाव पड़ रहा है। आज अपने संबंध को सामान्य करने का प्रयास करें। आपको शांति व खुशी मिलेगी। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। या तो कोई ऐसा काम शुरू कीजिए जिसमें लागत मामूली हो या फिर अच्छे निवेशक के साथ काम शुरू करने के लिए कुछ दिन रुक जाइए। मदिरापान से दूर रहें।

मकर राशि: आज कई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज आपको आश्चर्य होगा कि सेहत पाने में इतना लम्बा समय कैसे लग रहा है। आपको महसूस करना होगा कि दिन में कितनी बार असुरक्षित खाना लेते हो और कितने दिन आपने तीव्र व्यायाम किया। अगर आप काम करने का समय बढ़ा दें तो वो दिन दूर नहीं जब आपका वजन घटना शुरू हो जाएगा और सेहत वापिस आ जाएगी।

कुंभ राशि: प्यार के क्षेत्र में कुछ नया होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। अगर आप साहस रखें तो ये बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाएगा। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। इस बार आपको खयाल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए। वरना कोई दुर्घटना या चोट लगने के संकेत हैं।
विज्ञापन

मीन राशि: रिश्तों में सुधार के लिए अच्छा है आज का दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। ऐसा कुछ करें और फिर देखें कि आपको कितनी खुशी मिलेगी। आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। शायद वह डायल किया गया गलत नंबर भी हो सकता। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा बना रहेगा। आज आप साहस जुटाकर फिर से व्यायाम शुरु कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें