फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि के लिए शुभ है दिन, जानिए और कौन-सी राशियों के लिए अच्छा है दिन

Fri, 10 Mar 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राशि: करियर के लिए शुभ है दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आज आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे। याद रखें बिना जोखिम उठाए कुछ प्राप्त नहीं होगा। अपने ग्रुप में पहचान मिलने व करियर में वृद्धी के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक करियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। इसलिए शांत रहें और तनाव कम करें। आप खुद को किसी नये कार्य में लगायें ताकि ऐसी सोच आपके दिमाग में न आये।
विज्ञापन

वृष राशि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो।

मिथुन राशि: करियर में आर्थक लाभ के संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप पूर्णता की तलाश में रहेंगे तो निराशा के अलावा आपको कुछ हाथ नहीं लगेगा। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तब आज आपको विदेश जाने के लिये कहा जा सकता है। करियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाइये। अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: विदेश से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा। आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आज संभव है कि आप ये महसूस करें कि काफी वित्तीय बहिर्गमन हो रहा है क्योंकि काफी समय से विदेशी मेहमान आपके साथ हो सकते हैं। हो सकता है कि ये खर्च आपको अभी भारी लगे लेकिन आगे चलकर ये आपके लिये फायदे का सौदा साबित होने वाला है। जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से चलता आ रहा मानसिक तनाव भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज अपनी प्रसिद्धि का मजा लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपकी प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी। यदि आज आप ये सोच रहे हैं कि किस तरीके से अपने व्यापारिक संस्थान की आय को बढ़ाया जाए, तब जल्दी ही इसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे। इस समय आप कुछ व्यायाम करें और खुद को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन

कन्या राशि: रोमांटिक जीवन में कठिनाएइयां ना उत्पन्न होनें दें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आपके व आपके साथी या आपके माता पिता के बीच मनमुटाव हो सकता है। आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने करियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा। आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें। आज आप तनाव को कम रखने की कोशिश करें क्योंकि आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। आप गहरी और लम्बी सांस लें और योग करें ताकि तनाव कम हो जाए और आपके घर में अच्छा वातावरण बना रहे।

तुला राशि: दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है। आज आपको हर समय उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा और समय निकाल कर उनकी हिम्मत बढ़ानी होगी।

वृश्चिक राशि: विदेश से मेहमान आने की संभावना है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। आपके संबंध में नई उत्तेजना को घर पर बैठकर व्यर्थ ना करें। साथ-साथ फिल्म देखें अथवा अन्य आनंददायक कार्य करें। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। आप जिम और योग से अपने में काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। व्यायाम के अन्त में आप पाएंगे कि आप पहले से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। आपकी सेहत और आत्मविश्वास दोनों ही बेहतर होंगे।

धनु राशि: शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप आज बातचीत के वक्त बहस और विरोध पर तुले हुए हैं। आपको इन प्रवृत्तियों पर लगाम लगानी चाहिए। सौभाग्य से आपका पार्टनर सहनशील है और आपके इस तरह के मूड के पीछे रही वजह को समझ रहा है। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। आज आपको महसूस होगा कि आपके दोस्त और घरवाले आपके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं और आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे। आप हर काम में अकेला महसूस नहीं करेंगे।

मकर राशि: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। आप में से कुछ लोग अपने कैरियर को ले कर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। अच्छा होगा कि आप किसी सलाहकार की सलाह लें। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप जुआ आदि खेलते हैं तब आज का दिन बस आपका ही है। अपने काम को छोड़ने के स्थान पर लंबे निवेश के विषय में सोचें। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें। ध्यान रखें, की आज आप टहलने जरूर जाएं इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। अगर आप इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर लें तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा।

कुंभ राशि: आज नई गाड़ी ना खरीदें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की सगंति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आपके सकारात्मक विचार ही किसी भी बीमारी को दूर करने में लाभदायक होंगे। आपका अच्छा स्वास्थ्य ही आपको खुशनुमा बने रहने में मदद करेगा। यह आप पर निर्भर करता है कि आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास ना भटकने दें, क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
 
विज्ञापन

मीन राशि: रोमांस के मामले में सहनशील बनें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा, ना कि उसे जिस पर आप गुस्सा हो रहे हैं। एक बार आप अपनी नाराजगी छोड़ दें और फिर आप पाएंगे कि आपका प्रेम जीवन और खुशी फिर से आपके पास लौट आई है। आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। अचल सम्पत्ति जो विवाद में फंसी थी आज के दिन उसका निपटारा निश्चित रूप से होने की सम्भावना है। आज सोने से पहले थोड़ी साधना करें ताकि आपके दिमाग को आराम मिले। आपके पास बहुत कुछ सोचने को है जिससे आपकी रातें भी आरामदायक नहीं रहेंगीं। आप सोने में आने वाले विघ्न को दूर करें तभी आप सुबह को ताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें