जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि:आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा।आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों तथा आग से सतर्क रहें।
विज्ञापन
वृष राशि :व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। अपना कैमरा अपने साथ ले जाना ना भूलें, आप अपनी मीठी यादों को इस मे कैद कर सकते हैं। अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं।
मिथुन राशि:यात्रा करने से आज बचें
4 of 13
मिथुन राशि
शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। आपके द्वारा की गई मदद से आपका दोस्त बहुत खुश होगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते।
विज्ञापन
कर्क राशि:कोई कानूनी फैसला अब आपके हक मे रह सकता हैं
5 of 13
कर्क राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। इसके लिए आपको और ज्यादा जिम्मेंदारियां लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें अपने घर वालों के साथ टहलें
विज्ञापन
सिंह राशि:पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए कई मौके मिलेंगे
6 of 13
सिंह राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि:नया घर खरीदने का मौका मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सकेगें।आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं।
तुला राशि:विदेशी लेन-देन के अच्छे मौके मिल सकते हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे।आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। अपने प्रेमी को कार्ड आदि लिखकर भेजने के लिए आप इस कार्य के लिए प्रशंसा पायेंगे। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है
वृश्चिक राशि:आपकी सेहत अच्छी रह सकती हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने दिल की बात कह देने से आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गन्दी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें।
धनु राशि:वित्तीय योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिल सकता हैं
10 of 13
धनु राशि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगेंज्यादा तनाव के कारण आप महसूस करेंगे कि आपने ज्यादा कैलरी ली है। इस परेशानी से दूर रहने के लिए आप ज्यादा व्यायाम करें। आप सुबह टहलने जा सकते हैं या फिर ट्रेडमिल पर पाँच मिनट ज्यादा भाग सकते हैं।
मकर राशि:आज आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपने परिवार के साथ बाहर जा सकते है जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें।
कुंभ राशि:जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें
12 of 13
कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं।
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं।