फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के खर्चे बढ़ने के पूरे आसार हैं, जानें अपना राशिफल

Mon, 10 Jul 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज कई अवसर आपके सामने आएेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आयेगा।        
विज्ञापन

वृष राश‌ि: खर्चे बढ़ने के पूरे आसार

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। इसलिए शरीर को हमेशा ठीक भोजन देना चाहिए।

म‌िथुन राश‌ि: सितारे आपके लिए सही दिशा में है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सितारे आज आपकी जिंदगी में कुछ हैरतअंगेज चीजें ला सकते हैं। मौके का लाभ लें। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। 
विज्ञापन

कर्क राशि: घर लेने के योग बन सकते है

5 of 13
कर्क राशि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: लड़ाई झगड़े से सावधान रहें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: व्यापार में लाभ के संकेत है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे।

तुला राश‌ि: गलतफहमी से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर चलने से उन्हे प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है।     

वृश्‍च‌िक राश‌ि: स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। प्रेमियों के लिए उत्तर दिशा में प्रस्थान करना सबसे सही है। यदि आप छुट्टियों पर विचार कर रहे हैं तो इसी दिशा में जायें। इस रोमांटिक छुट्टी का आनंद उठाइये। ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। असल में आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से  पानी से जुड़ा है। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं। 

धनु राश‌ि: कोई नया काम मिल सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। अगर आप साहस रखें तो ये बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाएगा। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। 

मकर राश‌ि: कुछ नया करने की सोंचे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपने को पहली बार प्यार में पाकर आप हैरान होंगे। अगर इस रिश्ते में आकर्षण से आगे कुछ संभावना दिखे तो उसके बारे में गंभीरता से सोचा जा सकता है। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें।  आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जायेगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है।

कुंभ राश‌ि: आज आपको बोनस मिल सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।  यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है।            
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें। आज आप किसी ऐसे संबंध, जिसे आप अपूर्ण मानते हैं, उसे खत्म करने को तैयार महसूस करेंगे। आज आप झूठे वायदों और बातों को पीछे छोड़कर किसी सच्ची चीज की ओर बढ़ेंगे। पूरे आत्मविश्वास व खुली आंखों से जीवन के अगले पहलू की ओर बढ़ें। आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें