जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: निवेश करने के लिए खरीदें नया घर
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। आज की डिनर डेटिंग बहुत अच्छी रहेगी। यदि आपका व्यवसाय फैशन या मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखें कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है। आज आपका अपने घर की मरम्मत, इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
वृष राशि: किसी बात पर आज गुस्सा ना करें
3 of 13
वृष राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाकर बहुत अच्छा समय बिताएंगे। पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। आर्थिक हालात अच्छी रहेगी। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें। आज आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखें किसी बात को बढ़ावा न दें अन्यथा कार्य में या आम जगह पर लड़ाई की परिस्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि: उच्चाधिकारियों ने ना करें बहस
4 of 13
मिथुन राशि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं। आप पाएंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। इसलिए अच्छा रहेगा कि काम की जगह के नजदीक ही घर हो। दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे।
विज्ञापन
कर्क राशि: नकारात्मक लोगों से रहें दूर
5 of 13
कर्क राशि
आज आप उन लोगों से दूर रहें, जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उन्होंने अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आपको उसने मना भी नहीं किया। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं और उन्हे असावधानी से रखें। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें।
विज्ञापन
सिंह राशि: निवेश की गई संपंति को बेचने का सही समय
6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। आज आप साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं, किन्तु कार्यभार के कारण आपको यह संभव नहीं लग रहा। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज आप सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। यह सब काम के बोझ या व्यक्तिगत परेशानी के कारण है।
विज्ञापन
कन्या राशि: शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचे
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खोएं, बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिए हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें। जिसमें लाभ होना निश्चित है। आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि: आर्थिक मामलों में सुनें अपने दिल की
8 of 13
तुला राशि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप विवाहित हैं तो आप और आपका पार्टनर आज एक जैसे मूड में होंगे। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। आर्थिक मामले में अपने दिल की सुनें। अनचाहा तनाव कम करें वरना आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: मौके का उठाए फायदा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। आपको लगातार बुरे सपने आएंगे और आप नींद में जग कर बैठ जाएंगे। उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है।
धनु राशि: नुकसान की होगी भरपाई
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आप किसी नए रिश्ते की नींव रखें। आपका ये नया दोस्त बुरे वक्त में आपका साथ भी देगा। आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान का अर्जन करना चाहिए।
आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश करें। आज दर्द की वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं। हो सकता है आज आप व्यायाम भी ठीक से ना कर पाएं। नकारात्मक विचारों में ध्यान ना लगाएं ताकि आप रोगमुक्त हो जाएं और अपनी सेहत का ख्याल रख पाएं।
मकर राशि: आसानी से हासिल करेंगे लक्ष्य
11 of 13
मकर राशि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे, लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो। आज आपको कोई जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें।
कुंभ राशि: कैरियर के लिए बंद ना करें दरवाजें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। उसके प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ये आपके कैरियर के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आज आप किसी भी तरह अपने कैरियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आप भूतकाल के बारे में सोचकर समय खराब न करें। आप खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें।
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। अब आपके द्वारा होने वाली आय आसानी से प्राप्त नहीं होगी बल्कि इसके लिए अतिरिक्त योजनाएं तैयार करनी पड़ेंगी। हिम्मत ना हारें , कोशिश जारी रखें। व्यवसाय में लगाई गई पूंजी से लाभ अवश्य मिलेगा। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे।