फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ा भाग्यशाली रहेगा, जानें अपना राशिफल

Thu, 09 Nov 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज नकारात्मक निर्णय लेने से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों दोनों पक्षों में मैत्रीपूर्ण हल नहीं दिख रहा है इसलिए न्यायपूर्ण हल के लिए बहस को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें

3 of 13
वृष राश‌ि
अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। लेकिन, अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें।

म‌िथुन राश‌ि: शेयर बाजार मेें निवेश करने के लिए दिन शुभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन शुभ रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद यह समय आपके परिवार व दोस्तों के लिए यादगार साबित होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे दे, कोई आपको अपना उत्तराधिकारी बना ले, या भाग्य भरोसे कोई और धन हाथ लग जाए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है। इस तरह हो सकता है, आपको अपनी आय बढ़ाने का एक बढ़िया रास्ता भी सूझ जाये।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज रोमांटिक मूड में रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन वायदे का दिन होगा व आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको चाहिए कि आप अपने साथी के साथ किसी ऐसी जगह मिलने का कार्यक्रम बनाएं, जहां पर कोई व्यवधान ना हो और आप एक-दूसरे को समझ सकें। काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे।

तुला राश‌ि: लंबे निवेश के लिए दिन शुभ है

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आपको अपने कैरियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। उनके द्वारा किये गये चुनावों और गलतियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आर्थिक लाभ मिलने के आसार है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।

धनु राश‌ि: सत्ताधारी लोगों से न उलझें

10 of 13
धनु राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें। आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन इसकी शुरुआत आज ही कर दें। 

मकर राश‌ि: आज का दिन पैसा कमाने के लिए शुभ है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तों की गरमाहट पर असर पड़ा है। उन समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकें, तब आप पायेंगे कि आप दोनों एक दुसरे को कितनी गहराइयों से चाहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धी भी मिलने वाली है। 

कुंभ राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जब तक आप अपने इस खराब मूड से बाहर निकलें तब तक आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। तो देर क्या काम शुरू करें, घर अच्छा दिखेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी के लिए वास्तु के नियमों को अपनायें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लीजिये। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें