फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Sun, 05 Nov 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यापार के लिए दिन शुभ रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आप पदोन्नति की इच्छा रखते हैं और अपने बॉस पर अच्छा प्रभाव छोड़ना चाहते हैं तो आपको उन्हें खुश करने में कोई कमी नही छोड़नी चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप जल्दी ही उनकी नजर में आ सकते हैं, जिसका आपको जल्दी ही लाभ भी मिलेगा। आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। 

म‌िथुन राश‌ि: ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं। आपकी इस नीति का आपको आगे चलकर फायदा भी होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज विवाद पैदा हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं तथा अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। आप अपनी अन्तरात्मा की आवाज सुनें एवं उसके अनुरूप कार्य करें। यदि आप ये मसला सुरक्षात्मक ढंग से व प्यार से सुलझाना चाहेंगे तो यह आसानी से सुलझ सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नये रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। नए पार्टनर के साथ जितना अधिक हो सके, समय बितायें। किसी यादगार पल को शेयर करना ना भूलें। अगर आपको कोई परेशानी है तो उसे दुनिया से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है । अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको अपनी पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत है तो अपने टीचर से बात करें । परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से फुरसत निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं या उससे संबद्ध हैं तब आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ये अवसर अचानक आ सकता है, इसलिये आपको सतर्क रहना चाहिये। आपकी कड़ी मेहनत का फल जल्दी ही मिलने वाला है। 

तुला राश‌ि: व्यवसाय में कोई अच्छा सौदा हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें। इसका अच्छा लाभ दिखेगा। लेकिन साझेदार समझदारी से चुनें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज अपने विचार को साझा करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। जो बोलें धीरे और स्पष्टता से बोलें साथ ही इस बात का ध्यान दें कि सुनने वाला व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझ पा रहा है या नहीं। पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। इससे आप अंत में बहुत सी परेशानियों से बच सकेंगे।

धनु राश‌ि: आज मौज मस्ती वाला दिन रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज का दिन खुशियों से भरपूर दिन है। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। उसके प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ये आपके कैरियर  के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आज आप किसी भी तरह अपने कैरियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राश‌ि: निवेश के मामले में समझदारी से काम लें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी अथवा वेतनवृध्दि भी मिल सकती है। यदि आज नहीं तो ये आनेवाले समय में कभी भी हो सकता है। आज मिलने वाले अवसर को हाथ से ना जाने दें।  कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। 

कुंभ राश‌ि: अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। आपको आज किसी ऐसी जगह से धन की प्राप्ति होगी जहां से आप उम्मीद नहीं कर सकते। यह किसी सौगात के रूप में हो सकती है या फिर कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना सकता है। जो भी हो यह आपकी आमदनी के तय स्रोतों से हटकर ही होगी। समझिए कि कोई बड़ा बोनस ही मिल गया। लेकिन इस रकम को ज्यादा से ज्यादा बचाकर रखने की कोशिश कीजिएगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिये आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें