फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को कुछ बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Thu, 04 Jan 2018 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌ि: विदेशी निवेश से फायदे के आज संकेत हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। विदेशी निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप विदेश में अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो यह सही वक्त है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें

3 of 13
वृष राश‌ि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। आज आप काम के बोझ से घिरे रहेंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सफलता के लिए एकाग्रचित हो कर काम करना बहुत जरूरी है। इस समय तनाव को दूर ही रखें। हालांकि सफलता बहुत ही धीरे मिल रही है, लेकिन फिर भी चिंता ना करें। आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा। 

म‌िथुन राश‌ि: अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। अनावश्यक खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। अपना व्यवहार शांत बनाये रखें। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। आपको सलाह है कि ऐसे ही एकजुट हो कर काम करते रहें। इससे आप अपने बड़े लक्ष्यों को भी आसानी से पा लेंगे। साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और सही निर्णय क्षमता का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी

5 of 13
कर्क राशि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आपकी दयालुता का अगर गलत लाभ उठाया गया तो मानवता पर से आपका विश्वास उठ सकता है। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?

तुला राश‌ि: आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है, खास तौर से यदि आप विद्यार्थी हैं और आपने विदेश में कहीं दाखिले या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तो ये खुशखबरी विदेश में आपकी नौकरी से संबंधित भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे बढ़ती रहेगी और उनका ध्यान इस समय अपनी पढ़ाई पर ही रहेगा।  जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। 

धनु राश‌ि: परेशानियों से छुटकारा मिलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
हाल की कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा व जीवन में रोमांस का पुनः आगमन होगा। अपनी इच्छाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। सभी विषयों पर गलतफहमी आज ही दूर करना संबंध के लिए बेहतर है।आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। साथ ही आप अपनी उन्नति के लिए सलाह लेना चाहेंगे।

मकर राश‌ि : जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें

11 of 13
मकर राश‌ि
अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है। अत: इन दिनों किसी भी आर्थिक पूंजी निवेश से दूर रहने की कोशिश करें। साथ ही जोखिम भरे व्यवसायिक अवसरों को हाथ ना लगाएं। 

कुंभ राश‌ि: कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपकी प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। और आपकी कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की सम्भावना है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी। ये आज आपको वेतनवृध्दि या बोनस के रूप में मिलेगी। इससे आपका न केवल बैंक बैलेन्स बढ़ेगा वरन् आप कहीं बेहतर निवेश के विषय में भी सोच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें