ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: बदलाव से परेशान ना हों
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
वृष राशि: वास्तु के क्षेत्र में काम करने वालों को अवसर मिल सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा।
मिथुन राशि: अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें। आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं जो कि कोई कार, दोपहिया वाहन अथवा और कोई बड़ी वस्तु हो सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज आप किसी के गुस्से की चपेट में आ सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। इसलिए ई-मेल जरूर देखें।अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आये। सभी विकल्पों को गौर से समझिए, जो अच्छा लगे उसमें आगे बढ़िये क्योंकि आज का दिन तो आपके लिए बड़ा ही भाग्यशाली है।
तुला राशि: कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें
8 of 13
तुला राशि
आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं।
वृश्चिक राशि: किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मिलन के आसार हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है। आज आपके किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मिलन के आसार हैं। मौका हाथ से न जाने दें। यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।
धनु राशि: फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं
10 of 13
धनु राशि
एकाग्रचित हो कर काम करने से आपको उम्मीद से पहले ही सफलता मिल सकेगी। इससे आपके मार्ग की सभी बाधाएं भी दूर हो सकेंगी। बड़ी बात ये है कि आपका काम ही आपके बारे में सब कुछ बता देगा।आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें, अभी दिन ठीक चल रहे हैं। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं।
मकर राशि : आज का दिन विशेष फल देने वाला है
11 of 13
मकर राशि
यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं।
कुंभ राशि: आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय फाइनल हो जाएगा
12 of 13
कुंभ राशि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई करियर नहीं चुनना चाहिए। वही करियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं। कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिये चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आप में से कुछ को बड़े रोचक व्यक्ति भी मिलेंगे। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे।
मीन राशि: तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं
13 of 13
मीन राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। यह सब कुछ होगा लेकिन तभी जब आप अपने काम में खरे उतरेंगे और दी गई जिम्मेंदारियों को समय से पहले पूरा कर लेंगे।