फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संभलकर रहें ये 3 राशि वाले लोग, जानें अपना राशिफल

Tue, 30 Jan 2018 09:36 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लीजिये। आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने सपनों के पार्टनर से मिलेंगे। बातचीत के वक्त शर्माना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है और सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। आज आपको लगेगा कि आपके ऑफिस में कुछ बातें आपको परेशान कर रही हैं और आपको उनके साथ काम करने में परेशानी हो रही है। अगर आप इस बात पर नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हैं तो आपको उनके साथ ही काम करना पड़ेगा। 

म‌िथुन राश‌ि: आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। आपके उच्चाधिकारी व सहकर्मी आपकी प्रतिभा को देख कर आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है

5 of 13
कर्क राशि
आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। इस समय आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए आपको उनके लिए कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज धोखे की प्रबल संभावना है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अच्छी खबर मिलने की संभावना है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। 

तुला राश‌ि: काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्रार्थमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज दिक्कते आ सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।

धनु राश‌ि: छवि खराब हो सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। इससे आपके भविष्य में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके कैरियर के लिए घातक हो सकता है।

मकर राश‌ि: सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें। आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। इस प्रकार के व्यवसाय में अचानक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। यदि आपके पास ऐसी किसी सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है तो आप उसे जल्दी खरीद लें। 

कुंभ राश‌ि : महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति होगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें। आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें