फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को नौकरी पाने के अच्छे योग है, जानें अपना राशिफल

Sun, 28 Jan 2018 07:26 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आपको रचनात्मक होना होगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आपकी जिज्ञासू प्रवृत्ति के कारण आपको अपने प्रयासों के परिणाम तुरंत ही मिल सकेंगे। अगर आप काम को नए तरीके से करना चाहते हैं तो आपको रचनात्मक होना होगा। आपके धैर्य और समस्या को समझने की क्षमता के कारण हर काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रयास में सफल होने के लिए आपको बात के हर पहलु पर विचार करना चाहिए और अपने अधीनस्थों  की सलाह भी लेनी चाहिए।
संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: किसी बहस में ना पड़ें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें। 

म‌िथुन राश‌ि: आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
यदि आप बैंक या वित्तीय क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन अच्छी खबर लेकर आएगा। आज आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। आपके अधिकारी आपके काम पर बारीक नजर रखे हुए हैं, इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। अच्छा रहेगा कि आप कुछ पैसे बैंक में जमा करें और उधार में कोई बड़ी खरीदारी करने की ना सोचें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आपके कैरियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें। आपके कैरियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी नौकरी छोड़ कर नई नौकरी की तलाश में लग जाएं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। एक साथ मिल कर काम करने से ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आज आपका दिन है। पिछले दिनों जो योजनाएं आपने बनाईं, सब आज पूरी होती जाएंगी। आपकी जो जमा पूंजी है उसमें आज और बढ़ोतरी होगी। पैसा खर्च करने की बजाय कमाने पर ध्यान लगाइये। तरक्की के लिए कुछ आधुनिक कायदे कानून भी आपनाने होंगे। पैसा कमाने के साथ साथ जिन्दगी का लुत्फ उठाना भी सीखिये। 

तुला राश‌ि: नौकरी पाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
जो लोग परीक्षा देने की तैयारी में हैं आज का दिन उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। शायद आपका मन पढ़ाई में ना लगे लेकिन आपको पूरा मन लगा कर पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी नकारात्मकता को अपने मन में ना आने दें वरना आप कुछ गलती कर बैठेंगे। यदि आप वर्दी की नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तब आपका काम बहुत जल्दी हो जाने की संभावना है। इस परीक्षा में सफल हो जाने से आपके सपने बहुत जल्दी पूरे हो जाएंगे। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें।  आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, आपको उसका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।

धनु राश‌ि: कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। 

मकर राश‌ि : अपने गुस्से को काबू में रखें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। इस समय किये गये आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस अवसर का लाभ लेने के लिए आप अपना व्यावसायिक शोध कार्य छोड़ दें। 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। 
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा। ये योजना लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय समयावधि की होनी चाहिये। अल्पावधि की योजनाओं के निर्णय भी आपको लाभ ही पहुंचाएंगे लेकिन इसके लिये आपको सही खोज व बारीक नजर अवश्य रखनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें