फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के लिए नुकसान वाला दिन रहेगा, जानें अपना राशिफल

Wed, 24 Jan 2018 09:28 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अचानक से व्यावसायिक लाभ मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें। विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: घर में झगड़ा कर सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें। आप अपने प्यार को अपने शारीरिक रिश्ते से ज्यादा अहमियत देते हैं। आप महसूस करते हैं कि आपका साथी आपको अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है, ना कि वह भावनात्मक रूप से आपसे जुड़ा है। आज के दिन इन विचारों को हवा में उडा दें, और इस ओर से अपने आपको निश्चित कर लें।

म‌िथुन राश‌ि: नौकरी बदले के लिए दिन अच्छा है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज सफलता मिलने में परेशानी आ सकती है

5 of 13
कर्क राशि
अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। फैशन डिजाइनर्स को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जायेगा। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि : फायदा मिलने के योग है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। फिर भी झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनियेगा। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिये। इसमें कुछ ज्यादा जोखिम वाले स्टॉक भी हैं। 

तुला राश‌ि: आज कुछ नया आजमाने से परहेज करें

8 of 13
तुला राश‌ि
नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें। अच्छे - अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आयें। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज तनाव रह सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
व्यावसायिक क्षेत्र में सफल होने की इच्छा से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपनी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रखें व अपनी कंपनी की हर तरह से मदद करते रहें, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई नया काम शुरू करें इससे पहले उन्हें जरूर पूरा कर लें जो पहले से ही हाथ में हैं। 

धनु राश‌ि: कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें और पुराने स्रोतों से पता लगाएं, जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे।आज के दिन आपकी आजीविका के क्षेत्र में आपको एक अप्रत्याशित भागीदारी मिल सकती है। ये कोई सर्वोच्च संधि हो ऐसा जरूरी नही है, लेकिन कम से कम इस पर सोचा जा सकता है। आपको अपनी बात अपने भागीदार के सामने खुलकर रखनी चाहिये और निर्णय लेने चाहिये।

मकर राश‌ि : नए प्रोजेक्ट से फायदा मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
वे व्यवसायी जो तकनीकी क्षेत्र में दखल रखते हैं, उनके लिये दिन बडा अच्छा जाएगा। आपके ग्रहों के ये संकेत मिल रहे हैं कि आप किसी पुराने सपने को सच करने जा रहे हैं। आपका आत्म विश्वास व हिम्मत, इन परिणामों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।

कुंभ राश‌ि : लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
नौकरी में बदलाव से आप अपने आप में शांति महसूस करेंगे। इस शांति के फलस्वरूप काम करने का आपका तरीका भी सकारात्मक होगा। आपकी आंतरिक प्रतिभा आपको सही सफलता दे सकेगी, जो कि कार्यालय में प्रभाव बना सकेगी। कार्यालय में विघ्नकारी लोगों से दूरी बनाए रखें। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। इसका यह भी कारण हो सकता है कि जिसके साथ आप साझेदारी करने जा रहे हैं वह व्यवसायिक तौर पर आपके बराबर का नहीं हो और बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें