फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है साल का पहला दिन, जानिए किसकी चमकने वाली है किस्मत

Mon, 01 Jan 2018 09:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌िः व्यवसाय में नई प्रगति होने की संभावना

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः बेकार के लड़ाई झगड़े में न पड़ें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। आज आप सभी रुकावटों और विकारों को दूर करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। 

म‌िथुन राश‌िः अपने गुस्से पर काबू रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप आराम करें, क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी ज्यादा चिंता ना करें। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें जो आप दोनो के हित में हो। यदि आपने किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज उधर से अच्छी खबर मिल सकती है। इसमें देर लगी पर आपके सब्र का मीठा फल निकला। इस रकम को समझदारी से खर्च करें। और जो मदद आपको मिल रही है उसे अनाप शनाप गंवाना भी ठीक नहीं।
विज्ञापन

कर्क राशिः विदेशी संधि का मौका न खोए

5 of 13
कर्क राशि
आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं वो ही आपका झगड़ा खत्म कर पाएगा। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। आप यदि स्वयं का व्यवसाय करते हैं तब आयात निर्यात से संबंधित विदेशी संधि आपके लिये आ सकती है। इस अवसर को खोना नही चाहिये। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः घरेलू जीवन में रहेंगे संतुष्ट

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कितना समय हो गया है जब से आपने ये महसूस नहीं किया है कि आपका घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है। व्यवसाय में चलने वाले कठिन दौर के चलते आप भागीदारी के विकल्प की बात मन में ला सकते हैं। आप इस समय भ्रम की स्थिति में भी हो सकते हैं, जहां पर आप ये सोचेंगे कि भागीदार के साथ आगे जाना सही होगा या नहीं। आप घरेलू भागीदार के साथ मिलकर इस व्यवसाय को धन प्राप्ति का जरिया बना सकते हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः परिवार के साथ व्यतीत करेंगे अच्छा समय

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिए, जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। माना कि ये एक बड़ा उत्तरदायित्व है लेकिन आज नहीं किया तो आगे जाकर आप इसे लेकर पछताएंगे। आज आपके लिए खुशखबरी है कि आपको अपने कमर दर्द और गर्दन के दर्द से निजात मिल जाएगी। 

तुला राश‌िः अपनी समझ का प्रयोग करियर को बढ़ाने में करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने करियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। आज आप यह सोचेंगे कि आप अपना पैसा ऐसी जगह क्यों लगाएं जिसे आप देख भी ना पाएं। आप यह सोचेंगे कि पैसा ऐसी जगह लगाएं जिसका तुरंत फायदा आपको या आपके परिवार को मिले। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः होशियारी से करें किसी नए करार पर हस्ताक्षर

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। आज आप अपने करियर को लेकर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन का उपयोग खुद को सही रास्ते पर लाने में करें। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। 

धनु राश‌िः शिखर पर रहेगा आत्मविश्वास

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। यदि आप यह जानने की कोशिश करेंगे कि आज व्यवसाय के लिए आपका भाग्य कैसा है तो आप देखेंगे कि इसमें थोड़ा बहुत सुधार अवश्य हुआ है। 

मकर राश‌िः तनाव दूर करने के लिए दोस्त से करें बात

11 of 13
मकर राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें, बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। हर किसी को कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदार लोग इनकी परवाह नहीं करते और जीवन में आगे ही बढ़ते रहते हैं। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। 

कुंभ राश‌िः किसी रिश्तेदार से संबंध हो सकता है खराब

12 of 13
कुंभ राश‌ि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। आज आपके समूह के सदस्य आपकी पूरी मदद करेंगे, जिससे आप अपने काम में सफल हो सकते हैं। समय पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपका काम समय पर पूरा हो पाएगा। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं तथा अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः भौतिक वस्तुओं को खरीदने से बचें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। कुछ विद्युत से संबंधित वस्तुओं को भी नुकसान होने की आशंका है। जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें