फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को नवीन अवसर मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Wed, 17 Jan 2018 07:37 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है

2 of 13
मेष राश‌ि
यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा। इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें। हो सकता है कि ये आपके भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करे। आपको अपने मस्तिष्क को प्रत्येक अवसर के लिये खुला रखना चाहिये। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज नौकरी में बदलाव आ सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे।

म‌िथुन राश‌ि: उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज तनाव बढ़ सकता है

5 of 13
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धि भी मिलने वाली है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। अगर जरूरत हो तो काम को पूरा करने के लिए आप थोड़ा और समय भी मांग सकते हैं। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धि भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जैसे मान लीजिए कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना ले अब इसे समझदारी से खर्च कीजिए।

तुला राश‌ि: बड़े सपने देखने का दिन है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें। आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। 

धनु राश‌ि: आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। ये जरूरी है कि आप अपनी राय किसी पर थोपने की कोशिश ना करें। आप सही हैं तो भी बात को बढ़ने ना दें। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें।आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं। 

मकर राश‌ि : अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। 

कुंभ राश‌ि: आज नवीन अवसर मिल सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌ि : आज का दिन बडा शुभ हो सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे परन्तु यह तनाव दूर करने के लिये उचित समय है, अपने दर्द को सही करने के लिये उसके कारण का पता लगाएं आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिये सावधान रहें और चल रहे मानसिक तनाव को दूर करें। आप तनाव को दूर करें तो स्वास्थ्य भी सुधरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें