ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। इस समय को अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
वृष राशि: आज रुके हुए काम पूरे होंगे
3 of 13
वृष राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। थोड़ा सा समय नवीन काम को अपनाने में लग सकता है।
मिथुन राशि: अच्छी नौकरी के मौके मिलेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज उन लोगों के लिये अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। एक अच्छी नौकरी के लिये अवसर पाने होंगे। समय देना होगा और आप का भाग्य आपके साथ चलेगा। आपको आज जो भी अच्छा अवसर मिलता है उसका भरपूर लाभ उठाएं। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
कर्क राशि: बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है या फिर वह यह भी कह सकता है कि भूल जाइये इस पैसे को। इस तरह किसी भी सहायता के लिए आप अपने रिश्तेदार के प्रति कृतज्ञ रहें।
विज्ञापन
कन्या राशि: किसी काम में जल्दबाजी न करें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं । इन दोस्तों के साथ अपना रिश्ता यूं ही बनाए रखें। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो।
तुला राशि: आज अपने विरोधियों को हावी न होने दें
8 of 13
तुला राशि
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया।
वृश्चिक राशि: आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। सही समय पर सही प्रयास करके इस लाभ को पाया जा सकता है।
धनु राशि: आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है
10 of 13
धनु राशि
काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
मकर राशि: महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय सही है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें। आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं।
कुंभ राशि: पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी
12 of 13
कुंभ राशि
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा। आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धि आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। औरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहने की कोशिश करनी चाहिए।
मीन राशि: व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं
13 of 13
मीन राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो। आपका समय शुभ हो। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है।