फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को आज कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए, जानें अपना राशिफल

Sat, 13 Jan 2018 09:15 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपके व्यवसाय को हर तरफ से मिलेगा लाभ

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे। विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। इसके लिए थोड़ा और प्रयत्न करें, और लाभ मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल आज जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः गलतफहमी के कारण परिवार के साथ हो सकता है झगड़ा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है।  आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। 

म‌िथुन राश‌िः अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप अपनी जान-पहचान के जरिए अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आज वो दिन है जब आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन

कर्क राशिः मानसिक शांति हो सकती है भंग

5 of 13
कर्क राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । यदि आप विधि के छात्र हैं तब कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने इन्श्युरेन्स या फिक्स्ड डिपोडिज में सही इरादे से पैसा लगा रखा है तो वह लम्बे समय में लाभ देगा। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः लेन- देन से मिलेगा लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पायेंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्चे के मुकाबले आय अच्छी हो रही है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः उच्चाधिकारियों के साथ हो सकते हैं मतभेद

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें, जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। 

तुला राश‌िः मुश्किल समस्या को आसानी से कर लेंगे हल

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी भी आपकी कड़ी मेहनत के कायल हो जायेंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः अपनों को खुश करने की कोशिश करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आज आप कुछ दान करेंगे या फिर अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीदेंगे। किसी ना किसी तरह आपके संसाधनों से किसी ना किसी को तो लाभ होगा ही। आज के दिन आपको लंबे समय से लंबित उन्नति मिल सकती है। हो सकता है कि आप इसकी अपेक्षा लंबे समय से कर रहे हों, लेकिन देर आए दुरूस्त आए। इस उन्नति से आपको एक लंबे अरसे के बाद समाधान मिलेगा। 

धनु राश‌िः सेहत बिगड़ती हुई नजर आएगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है, जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। आज आप पाएंगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। यह आपको गहन चिंता में डाल सकता है जिससे आपको मानसिक दुविधा भी रहेगी। आप होशियार रहें और स्वयं जरुरत अनुसार उपचार भी करें। इससे आप थोड़ा हल्का भी महसूस करेंगे।

मकर राश‌िः कुछ नया करने की कोशिश करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें, लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं और परेशानियों से नहीं घबराते, इसलिए आप कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। इसके साथ आपको अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करना चाहिए। उनकी सलाह व मदद से आप अपनी ऊर्जा को पूरा प्रयोग कर सकेंगे। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है, इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। 

कुंभ राश‌िः अपने कीमती सामान के प्रति सजग रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें। आज ज्यादा तनाव और परेशानी के कारण सिरदर्द हो सकता है। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ताकि आप सिरदर्द जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकें और साथ ही तनाव भी कम हो सके।
विज्ञापन

मीन राश‌िः सकारात्मक साेच के साथ आगे बढ़े

13 of 13
मीन राश‌ि
आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा। जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगे। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें