धनु राशि
अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीज़ों को बाद के लिए टाल दें। दिन ख़त्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएँ, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।