फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आज किन लोगों को काम में मिलेगी सफलता

Fri, 12 Jan 2018 08:34 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌िः विदेश से संबंधित किसी काम में मिल सकती है सफलता

2 of 13
मेष राश‌ि
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा । ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अपनी बहस करने की आदत पर काबू रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।
आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है।

म‌िथुन राश‌िः समय पर पूरा कर लें अपना काम

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा। आप अपने काम से अपने बॉस व ग्राहकों को खुश कर सकेंगे। अपना व्यवहार पूरी तरह से सभी के साथ अच्छा रखें ताकि किसी को भी शिकायत का कोई मौका ना मिले। इन दिनों आपके खर्चें खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चें और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिए। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें।
विज्ञापन

कर्क राशिः भाग्यशाली रहेगा आप का दिन

5 of 13
कर्क राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए आप उस दिशा में चल पड़ेंगे, जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कार्यस्‍थल पर दिखाई देंगे सकारात्मक बदलाव

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है।  अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के योग

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए।व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं।

तुला राश‌िः समझदारी से करेें निवेश

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपका बॉस चाहे जो भी कहें अच्छा ही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू ही रखें। आज अपने विचारों को दूसरों पर थोपना अच्छा नहीं है, इसलिए अपने विचारों को अपने तक ही रखें। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखे  हैं वो भी साध लेंगे। जो भी हो अच्छे मिजाज और सकारात्मक सोच के साथ अपना प्रयास जारी रखें। इस सफलता से प्रेरणा लेकर आप और समझदारी भरा निवेश करें और अपना आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन से अपने काम में लगे रहें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः आर्थिक मामले से संबंधित कोई निर्णय कर सकता है आपको परेशान

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। फिर भी, चुनौतीपूर्ण स्थिति में सफल रहेंगे। ऐसा लग रहा है कि आजकल आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी मेहनत से आप अपने तनावपूर्ण वक्त पर भी विजय पा सकेंगे। अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो जाए लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। 

धनु राश‌िः कार्य की ओर से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

10 of 13
धनु राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है, लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। यदि आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो अपने अध्ययन को अच्छे से आगे बढ़ाने के लिये किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। इस अच्छे कदम से आपको लाभ ही होगा। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं।

मकर राश‌िः रचनात्मक होने की कोशिश करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे, लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें।

कुंभ राश‌िः ॠण देने से बचें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी, लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है, लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आपको इस प्रकार के ॠण देने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः जल्दबाजी में न करें कोई काम

13 of 13
मीन राश‌ि
वे जो कानूनी पेशे में हैं, उन्हे आज अनेक सही अवसरों की प्राप्ति होगी। खासकर वे, जो कॉर्पोरेट क्षेत्र में है।शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। आपको धैर्य रखना होगा और स्थिति अपने आप सुधरेगी। निजी मेडिकल व्यवसायकर्ताओं के लिए आज का दिन काफी लाभदायक हो सकता है, हालांकि आप काम में काफी उलझ सकते हैं, बस आप इसे करने में कोई जल्दबाजी ना करें। अपने काम के कारण आप अपने ग्राहकों को अपने से दूर न करें, क्योंकि ये करने से आपके करियर पर काफी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें