फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे में रहेगा, जानें अपना राशिफल

Tue, 12 Dec 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपके फायदे का दिन है

2 of 13
मेष राश‌ि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: अपना कौशल दिखाने के लिए सही समय है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है।

म‌िथुन राश‌ि: आज अचानक धन लाभ हो सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है। लेकिन, इस रिश्ते से वैसे आप ज्यादा अपेक्षा ना रखें, क्योंकि यह संबंध मानसिक रूप से ज्यादा गंभीर ना होगा। एक बात निश्चत है कि यह लम्बे समय के लिए यादगार दिन होगा। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। 
विज्ञापन

कर्क राशि: पिछले नुकसान की भरपाई हो सकती है

5 of 13
कर्क राशि
आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। ये मत सोचिए कि पैसा यूं ही आता रहेगा। इसलिए खर्च के मामले में मुट्ठी बांध के चलिए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज कोई बड़ी रकम हासिल हो सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें व गुस्सा थूक दें। अपनी सहनशीलता के कारण दूसरे की गलतियों को नजरअदाज कर दें, माफ कर दें। फिर देखिये, यही सहनशीलता आपके प्यार भरी जिंदगी की नींव बनेगी। मतभेदों को बढ़ावा देने से आपस की दूरियां बढ़ेंगी जो कि तनाव का कारण होंगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभकारी है। हो सकता है, आपके संस्थान से आपको कोई बड़ी रकम मिल जाए या फिर किसी ने आपके लिए खूब सारे पैसे जुटा दिये हों। जो भी हो पैसा तो आना है। 

तुला राश‌ि: बहस करने की आदत छोड़ दें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आप पाएंगे कि आपको चारों ओर से प्रस्ताव मिल रहे हैं व काम तेजी से चल रहा है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे। लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा। आप में इतनी समझदारी और चीजों को जानने की तत्परता है कि आप आर्थिक मोर्चे पर आ रही समस्याओं से तुरंत निजात पा लेंगे। काम-काज में आ रही किसी मुश्किल स्थिति से निपटने के लिए कुछ कड़े कदम उठाइये। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िये हर मंजिल आसान है।

धनु राश‌ि: लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। आपको उसके पिछले रिकार्ड को भी जान लेना चाहिए। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए।

मकर राश‌ि: आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज आप जिसकी मदद करेंगे भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। इसलिए, किसी की भी मदद करने से पीछे ना हटें। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। 

कुंभ राश‌ि: आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज खोई हुई संपत्ति मिल सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आप जिस महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, उसके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अगर आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिला तो आप कुछ उदासीन हो सकते हैं। ध्यान रखें कि अपनी मेहनत व लगन से ही आप अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे।आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो आप अपने घर की पूरी छानबीन कर लें ये वस्तुएं आपको मिल ही जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें