फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों के लिए आज खुलेंगे लाभ के कई रास्ते, जानें अपना राशिफल

Sat, 11 Nov 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है

2 of 13
मेष राश‌ि
व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत व रुझान का विष्लेशण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा। यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आज आपको जमीन जायदाद में चुनाव करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि आप इस पर पुन: खोज-बीन करते हैं तो उसका परिणाम भी सकारात्मक हो सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन शुभ है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन आपको अपनी रोमांटिक जिंदगी से महत्वपूर्ण सबक सीखने का दिन साबित हो सकता है। आप अनुभव करेंगे कि महज ऊपरी आर्कषण के कारण ही दो जानें लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकतीं। इसलिए प्रेम भरे सफर को शुरू करने से पहले ही विचार कर लें कि क्या आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति वफादार हैं? बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये।

म‌िथुन राश‌ि: किसी नए व्यक्ति के साथ डेट पर जा सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
सामाजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। वह जगह कॉफी की दुकान, या डांस बार भी हो सकती है। इस नये व्यक्ति के साथ आप डेट पर जा सकते हैं। इसके साथ रिश्ता बनाना आपके लिए रोचक रहेगा। आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आईटी के विद्यार्थियों को नवीन नौकरी मिल सकती है। आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आप ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी बातों को इन दिनों प्रबन्धन द्वारा विचारणीय माना जाने लगा है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिये। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। ध्यान रहें जो भी कहें वह आपके और आपकी संस्था के हित में हो। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज उपहार मिल सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपनी योग्यता एवं समझदारी से अपने साथी को इस बात की अनुभूति कराने से नहीं चूकना चाहिए कि आप उसके प्रति कितने वफादार हैं। खतरे मोल लेने की आपकी क्षमता के कारण आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हो सकता है, आपको बाहर जाने का मौका भी मिले। इस बदलाव से आप व्यावसायिक सफलता के मार्ग पर चल पड़ेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की अपनी क्षमता का विकास करना होगा। आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनका अपना खुद का व्यवसाय है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यदि नहीं तो ये आप के भविष्य के वित्तीय मामलों मे भी तरक्की ला सकती है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आर्थिक मामलों में झटका लग सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आप कोई दोस्ती कर सकते हैं, जिससे कि कार्यक्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। आज किसी को भी नजरअंदाज ना करें, क्या पता भविष्य में किसकी जरूरत पड़ जाए। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। 

तुला राश‌ि: अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कितना समय हो गया है जब से आपने ये महसूस नहीं किया है कि आपका घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा। आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कीमती वस्तु चोरी होने की संभावना है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की अच्छी प्रकार देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी गलती के बिना भी उसके नुकसान होने या चोरी हो जाने की आशंका है। आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसी कहीं आपको नुकसान तो नहीं पहुंचाने वाले हैं।

धनु राश‌ि: नजदीकी रिश्तेदार से रिश्ता खराब हो सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिये जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। 

मकर राश‌ि: आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर चलने से उन्हे प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें।

कुंभ राश‌ि: लाभ के कई रास्ते आज खुलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आप यह मत सोचें कि आपकी अपेक्षा पर आपका पार्टनर पूरी तरह खरा उतरेगा, क्योंकि उससे आप ऐसे पार्टनर से मिलने का मौका खो सकते हैं, जो आपको खुश रखेगा। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज दूसरों की मदद ले सकते हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। यही उचित समय होगा जब आप अपने मन के भावों को साथी के समक्ष रख सकें, जिसका अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें