ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है
2 of 13
मेष राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। काम के संबंध में यात्रा हो सकती है। ये समय आपके लिये अच्छा चल रहा है। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले।
विज्ञापन
वृष राशि: अधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जब तक आप अपने इस खराब मूड से बाहर निकलें तब तक आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप व्यापार में है तो पायेंगे कि इन दिनों आपके माल की बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और आज भी ऐसा ही होगा। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखिये, आपको लाभ होगा। आपके इस प्रदर्शन से आपके बड़े अधिकारी भी आपके कायल हो रहे हैं।
मिथुन राशि: किसी नई साझेदारी से परहेज करें
4 of 13
मिथुन राशि
काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी
5 of 13
कर्क राशि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज कर्ज के लिए अच्छा दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज परिवार के बीच तनावपूर्ण स्थिति रहेगी
7 of 13
कन्या राशि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। हमारी सोच कभी- कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाती इसलिए अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ी नम्रता से काम लें। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तथा जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा।
तुला राशि: आज मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी
8 of 13
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें। समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है।
धनु राशि: नौकरी मिलने की खुशखबरी मिलेगी
10 of 13
धनु राशि
अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो जल्दी ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। इन भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह का त्याग करें, अपना समय परिवार व दोस्तों के साथ गुजारें।
मकर राशि : आज धन लाभ मिलेगा
11 of 13
मकर राशि
यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। इस अवसर को चूकें नहीं और घबराएं भी नहीं। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं।
कुंभ राशि: खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें।
आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था। आपके नए संबंध की परिपूर्णता आपको हैरान कर सकती है। आप यदि किसी कार्यालय में काम करते हैं अथवा विद्यार्थी हैं तो आज का दिन योजनाएं बनाने का है। आपको अपने उत्तरदायित्व और बैठक में तय किये जाने वाले मुद्दों की सूची बना लेनी चाहिये। आपको अपने काम करने के लिये कितना समय मिल रहा है, ये भी देखें। आज शांत दिमाग से काम लें।