फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चाँद को लगेगा ग्रहण, जानिए कितना अच्छा रहेगा आपका दिन

Mon, 07 Aug 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
7 अगस्त को चंद्र ग्रहण और भद्रा एक साथ रहेगा। ग्रहण काल का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। जानिए आप पर कैसा होगा ग्रहण का असर।
विज्ञापन

मेष राश‌िः करियर को लेकर हो सकती है परेशानी

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके करियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी नौकरी छोड़ कर नई नौकरी की तलाश में लग जाएं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः जिम्मेदारियों के लिए खुद को तैयार करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा।

म‌िथुन राश‌िः अचानक ही मिलेगा कोई बड़ा फायदा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं, जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है।
विज्ञापन

कर्क राशिः घर की समस्याओं को होगा अंत

5 of 13
कर्क राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। आज आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके करियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। आज आप अपने लिये कोई गहने अथवा सीडी आदि की खरीदारी करेंगे। ये चीज़ें बहुत महंगी ना होने के बावजूद आपको थोड़े समय के लिये एक संतोष प्रदान करेंगी, लेकिन इसके लिये आपको अपने बजट से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इस मामले में संतुलन बनाए रखें। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः करियर के मामले में सलाह जरूर लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का स्त्रोत हैं। अपने साथी से दूर रहकर भी सदैव उस पर अपना विश्वास कायम रखें। इस बात के संकेत हैं कि जो लोग किसी नए करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनको किसी निपुण ज्योतिषी से सलाह मिल सकती है। अगर ये सलाह करियर से संबंधित होगी तो उनकी सलाह से आपको फायदा होगा। अपने लिए कोई अच्छा ज्योतिषी ढूंढें और जानें कि वह आपके लिए क्या कहना चाहता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः मौके का फायदा उठाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिये। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है। अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये और अपने क्रेडिट कार्ड को अलमारी में बंद कर दीजिये। आप आने वाले समय में कुछ अच्छी विलासितापूर्ण वस्तुएं अवश्य खरीदने वाले हैं लेकिन समय अभी ठीक नहीं है। अभी इस पर लगाम कसने का समय है। अपने जीवन के प्रति गंभीर होकर एक बार विचार कीजिये। 

तुला राश‌िः ऑफिस में कर्मियों का मिलेगा साथ

8 of 13
तुला राश‌ि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः लक्ष्य निर्धारित करके योजना बनाएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। आज विद्यार्थियों को अपने परीक्षा के प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के लिये काम करना चाहिये, जिससे आपके लक्ष्य पूरे होंगे। किसी एक या दो क्षेत्रों में पिछड़ने पर चिंतित नही होना चाहिये क्योंकि आपका पूर्ण विकास सकारात्मक है। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर न ध्यान लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे।

धनु राश‌िः आंख बंद करके न करें किसी पर भरोसा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें, क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए। आज आप खुश हैं जिससे दूसरे भी खुश रहेंगे। यह एक तोहफा है इसका इस्तेमाल दूसरों की भलाई में करें। आप यह अनुभव नहीं करते परन्तु आप दूसरों के लिये बहुत महत्व रखेंगे।

मकर राश‌िः परिवार से तनाव रहने की संभावना

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आज आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है, लेकिन जरूरी बात ये है कि आप उसका सामना कैसे करते हैं। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है।

कुंभ राश‌िः छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

12 of 13
कुंभ राश‌ि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः बदलाव का है समय

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें