ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज व्यवसाय में कोई बड़ा मौका मिलेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे । आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें।
विज्ञापन
वृष राशि: कार्यालय में सावधानी बरतें
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें।आपके सह कर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे।
मिथुन राशि: खोई हुई चीज वापस मिल सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। इससे आपके भविष्य में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: हस्तशिल्प संबंधित काम में सफल होंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा और तनाव भी कम होगा। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका काम आपकी सोच से बहुत धीमा चल रहा है। लेकिन, परेशान ना हों ये समय भी बहुत जल्दी ही बीत जाएगा। अपना काम पूरी मेहनत से करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने हस्तशिल्प का प्रचार अच्छी तरह से करें। इससे आपको अत्याधिक मुनाफा होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: एकजुट होकर काम करें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। आपको सलाह है कि ऐसे ही एकजुट हो कर काम करते रहें। इससे आप अपने बड़े लक्ष्यों को भी आसानी से पा लेंगे। साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और सही निर्णय क्षमता का प्रयोग करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: आपकी इच्छा पूरी होगी
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके संबंध में तनाव रहेगा, जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी।
तुला राशि: अपने काम की प्रशंसा मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। आपके विरोधी सक्रिय हें, लेकिन आप उनसे निबटना जानते हैं। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। अथवा आने वाले माह में आप बिना वेतन के भी काम चला सकते हैं।
वृश्चिक राशि: सम्पत्ति नष्ट होने का योग है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । ध्यान रखें कि कुछ लड़ाइयां बिना लड़े भी जीती जाती हैं। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, थोड़ा धीरज रखें। जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार।
धनु राशि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं
10 of 13
धनु राशि
ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। उन चीजों को भी पकड़ने की कोशिश करें, जो कि दूसरी तरफ से आपके पास आ रही हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और करियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए। आज का दिन सेहत के अनुसार काफी अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे।
मकर राशि: शीघ्र ही आपकी सारी बाधाएं दूर होगी
11 of 13
मकर राशि
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है जबकि ऐसा देखा गया है कि सभी कार्य सही दिशा में जा रहे हों तब भी अचानक अनिश्चित पहाड़ जैसी बाधाएं आपका रास्ता रोकना चाहती हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है जिससे आप निश्चित रूप से धीरे धीरे अपने लक्ष्य की और अग्रसर हो सकते हैं। शीघ्र ही आपकी सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
कुंभ राशि : परेशानियां खत्म होगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृति चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। आज आपको दावेदार होने और उतावला होने के बीच अन्तर को समझने की जरूरत है। आज आप उतावलेपन पर तुले हुए हैं, इसलिए दूसरों की ओर प्रतिक्रिया आज संभल कर करें। यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा।
आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। जल्दी ही आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम भी मिल सकता है। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जायेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। इसलिए शांत रहें और तनाव कम करें।