फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये राशि वाले आज आर्थिक लक्ष्य को पाने में कामयाब होेंगे, जानें अपना राशिफल

Sat, 02 Sep 2017 06:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार ना मिलना हो सकता है। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है। आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें। अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। चूंकि आप सबसे अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं, इसलिए थोड़ा भीड़ से हटकर बातचीत करने की कोशिश करें। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। 

म‌िथुन राश‌ि: आज मेहनत का फल मिलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी का चुनाव करें शुरू में आकर्षक लगने वाले व्यक्ति जो आपको उपयुक्त महत्व ना दें, उन्हें दूर रखना ही बेहतर होगा। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशि: अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है

5 of 13
कर्क राशि
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: धन की हानि होने की आशंका है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें, अगर आप कोशिश के बावजूद बहस में खिंचे जा रहे हैं तो कूटनीतिक या संवेदनशील बने रहें। आज आप अपने किसी रिश्तेदार से विमुख होने से बचें।आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें।आप आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिनका अपने माता-पिता से परिचय कराने में आपको कोई संकोच नहीं होगा। आपकी पसंद पर आपसे भी ज्यादा आपके अभिभावक खुश होंगे, क्योंकि वह पार्टनर आपके साथ-साथ आपके घरवालों की भी खातिर करता है। आप इस रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं और शादी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने करियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।

तुला राश‌ि: संपर्क मजबूत होने की संभावना है

8 of 13
तुला राश‌ि
जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज अपने गुस्से को काबू करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। 

धनु राश‌ि: आज काम का दबाव ज्यादा होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा। आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। आज आपको लगेगा कि आपके ऑफिस में कुछ बातें आपको परेशान कर रही हैं और आपको उनके साथ काम करने में परेशानी हो रही है। अगर आप इस बात पर नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हैं तो आपको उनके साथ ही काम करना पड़ेगा।

मकर राश‌ि: बड़ा आर्थिक लाभ मिलेनी की संभावना

11 of 13
मकर राश‌ि
जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें।

कुंभ राश‌ि: आज पुराने लेनदेन से फायदा होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। लेकिन इस पैसे को यूं ही मत खर्च कर दिजिएगा बल्कि इसे बचा कर बैंक में डाल दीजिए। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज का दिन सकारात्मक रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। अगर कोई छोटी अवधि का निवेश करते हैं तो भविष्य में उसका उतना फायदा शायद न मिले जितना आप सोच रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए किसी और दिन सोचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें