फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी के दिन किन लोगों की खुलने वाली है किस्मत, जानें अपना राशिफल

Fri, 29 Sep 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌िः नौकरी बदलाव के संकेत

2 of 13
मेष राश‌ि
यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं, तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।  आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। अपने जीवन को वित्तीय रूप से संतुष्टि की राह पर ले जाइए और सुकून की तलाश कीजिये। महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने लक्ष्यों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं। 
सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः इच्छा और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने  की इस समय प्रबल संभावना है। आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। 

म‌िथुन राश‌िः समस्याओं का होगा हल

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। इससे आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आपकी छवि भी सुधरेगी। आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है, लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिये तैयार हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशिः आर्थिक नुकसान की होगी भरपाई

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं, उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें। साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आप ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी बातों को इन दिनों प्रबन्धन द्वारा विचारणीय माना जाने लगा है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिए। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। ध्यान रहें जो भी कहें वह आपके और आपकी संस्था के हित में हो। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सोच समझकर लें फैसला

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः निवेश की गई संपत्ति को बेचने की योजना बना सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तो आज का दिन यात्रा करते हुए ही गुजरेगा। तनाव भरी होने के बावजूद ये यात्रा आपको भविष्य के लाभ देगी। यदि आप यात्रा एजेन्ट हैं तब बहुत से यात्रियों के लिये आपको काम करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी आपका काम देख रहे हैं और आपके प्रदर्शन के हिसाब से सकारात्मक या नकारात्मक कुछ भी निर्णय हो सकता है। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है।

तुला राश‌िः अपने समान का ध्यान रखें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें, ताकि कोई आप को ठगे नहीं। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। आप किसी बुरे सपने के कारण दिन भर परेशान रहेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌िः आज सावधानी से करें काम

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने परिवारजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें।  ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। 

धनु राश‌िः आर्थिक मामलों को लेकर रहेगा दवाब

10 of 13
धनु राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे, लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे, बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये, फिर देखिए सारे दबाव के बावजूद आप अपने लक्ष्य को छू रहे हैं। आज आपकी सेहत में अच्छे बदलाव नजर आएंगे। हालांकि शुरू किया गया व्यायाम आपके लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा।

मकर राश‌िः दुर्घटना होने की संभावना

11 of 13
मकर राश‌ि
आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज अपने धन को लेकर थोड़ा सम्भल कर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी। आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।

कुंभ राश‌िः रूके हुण्‍ काम होंगे पूरे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके करियर में तेजी से सुधार आएगा।वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः शेयर बाजार में लाभ मिलने की संभावना

13 of 13
मीन राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आपमें से जो लोग अपना डिपार्टमेंट बदलने की सोच रहे हैं, वो आज ऐसा कर सकते हैं। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है, लेकिन सही चुनाव व विकल्पों पर ध्यान देने से आप आज लाभ अवश्य कमा सकते है। इस अवसरों से भरे समय का पूरा आनंद उठाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें