ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा
2 of 13
मेष राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें।
विज्ञापन
वृष राशि: नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें
3 of 13
वृष राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं।
मिथुन राशि: नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते है
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है और निकट भविष्य में इसमें कोई गिरावट का भी डर नहीं है।आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिये।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज आपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशि: सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे
6 of 13
सिंह राशि
आप अपनी जान-पहचान के जरिये अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे। आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे?
विज्ञापन
कन्या राशि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
करियर में वृद्धि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने करियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था।यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किये हैं। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है।
तुला राशि: आज रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करें
8 of 13
तुला राशि
अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। तुरन्त निर्णय सुनाने के बजाय गंभीरतापूर्वक सोचें। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेंदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग दें। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेंदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिएं। इससे आपको लंबे समय में बहुत लाभ मिलेगा।चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा।
वृश्चिक राशि: आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें।आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। खुश रहने का प्रयास करें तो आप यह पायेंगे कि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ रहा है। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें।
धनु राशि: आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा
10 of 13
धनु राशि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। हाल के दिनों में मानसिक तनाव के कारण आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन आज सारी परेशानियां भूल कर आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आज अपने आप को तरो- ताजा करने का दिन है। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके करियर के लिए घातक हो सकता है।आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।
मकर राशि: आज धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं
11 of 13
मकर राशि
आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। बाधाएं बहुत सी हैं, लेकिन भाग्यवश वो बहुत ही छोटी-छोटी हैं। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
कुंभ राशि: आज साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं।
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। अपने फोन के पास ही रहें, जिससे आप इस मौके को खो ना बैठें। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें यो उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। आज आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें। सड़क पर काफी सावधानी से वाहन चलाए ताकि आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के साथ भिड़न्त से भी बच जाएं।
आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। उसके साथ प्यार और भावनाएं खुलकर बांटेंगे। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं। हो सकता है कि पैसे से जुड़े किसी मामले में आज आप जोश में आकर कोई गलत फैसला कर बैठें। इसलिए आज काम-काज के समय या कोई आर्थिक फैसला लेते समय आप अपनी भावनाओं पर पूरी नियंत्रण रखें। जरूरी नहीं हर आदमी हर समय अच्छा ही निर्णय ले। इसलिए हो सकता है, आपका कोई फैसला आपका ही नुकसान कर दे। इसलिए जरा संभल कर निर्णय लें।