ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशि: नौकरी की खोज आज पूरी हो सकती है
2 of 13
मेष राशि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: गलत निर्णय से बचें
3 of 13
वृष राशि
आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें। आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही हल कर सकते हैं। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कईं बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें। अपने निर्णयों और विकल्पों की समीक्षा करें।
मिथुन राशि: आज अाप की आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें। अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आज आप कुछ सृजनात्मक तरीके से भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है
5 of 13
कर्क राशि
अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो जाए लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपये को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें। आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
सिंह राशि: कोई नए काम की शुरुआत कर सकते है
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहिये आपका बैंक एकांउट बढ़ता रहेगा।
तुला राशि: आज भाग्य आपका साथ देगा
8 of 13
तुला राशि
आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आज आप आसमान को छू लेंगे। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा।
वृश्चिक राशि: रिश्तों में पैसा न आने दें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। इसलिए इस हालत से समझदारी से बच निकलें। ताकि न पैसा हाथ से जाए न रिश्ता बिगड़े।
धनु राशि: नई योजना पर काम ध्यान से काम करें
10 of 13
धनु राशि
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे।
मकर राशि: पारिवारिक मामलों का निपटारा करें
11 of 13
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने करियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है।
कुंभ राशि: रिश्तों में मिठास पैदा होगी
12 of 13
कुंभ राशि
आप दोनों के बीच आपसी नजदीकी और जज्बात आज उफान पर हैं। आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊंचाई आ सकती है। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। करियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है, जिसके आप असली हकदार भी हैं।
आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। मगर आपको ताकतवर, हठ पूर्वकता और भावुकता की जरूरत है ताकि आप अच्छे स्वास्थ्य की तरफ आने वाली हर परेशानी को दूर कर दें। लम्बे समय तक अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाने के लिए आपको सकारात्मक विचार रखने होंगे। आप जल्द ही अपनी जिन्दगी में यह बदलाव देख पाएंगे।