जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः लोगों से मिलने जुलने में बीतेगा दिन
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा, जिसमें लोगों से मिलना जुलना और सेमिनर व वर्कशॉप आदि में भाग लेना हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा, लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है।
विज्ञापन
वृष राशिः लाभ मिलने की संभावना
3 of 13
वृष राशि
आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है कि आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।
मिथुन राशिः गलतफहमी से बचने की कोशिश करें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे और साथ ही अपने दोस्तों, परिजनों व सहकर्मियों से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकेंगे। आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः किसी अच्छे सौदे में निवेश करें
5 of 13
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने करियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। यदि आपकी नजर में सही जमीन का टुकडा बिकने योग्य है तो आप समय व्यर्थ किये बिना उसे खरीद लें। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः उधार की चीजें खरीदने से बचें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभायेंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो।
विज्ञापन
कन्या राशिः नकदी का स्तर बढ़ने की सम्भावना
7 of 13
कन्या राशि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
तुला राशिः परेशानियों से निकलने में मिलेगी मदद
8 of 13
तुला राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है।
वृश्चिक राशिः आयात निर्यात के क्षेत्र में हो सकता है लाभ
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। आप ऑफिस में समय से ना पहुचने को अपनी आदत ही बना चुके हैं। आज आप समय पर पहुंचें वरना बॉस के सामने पेश होना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आप अपनी सभी सीमाओं का पालन करें अन्यथा सभी की उंगलियां आपकी तरफ ही होंगी। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये।
धनु राशिः काम को लेकर जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, लेकिन अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें।
मकर राशिः नजदीकी रिश्तेदार के साथ बिगड़ सकता है रिश्ता
11 of 13
मकर राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें।
कुंभ राशिः घर बदलने की पड़ सकती है जरूरत
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आज आप अपने करियर को लेकर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन का उपयोग खुद को सही रास्ते पर लाने में करें।
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है।
जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपको अच्छी तरह समझता है। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पायेंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्चे के मुकाबले आय अच्छी हो रही है।