फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को कई मोर्चे पर सफलता मिल सकती है, जानें अपना राशिफल

Sun, 22 Oct 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

पढ़ें- शनि राशि परिवर्तन 26 से, 3 राशि से हटेंगी शनि की तिरछी नजर जबकि 3 पर होगी टेढ़ी चाल
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज कई मोर्चे पर सफलता मिलेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आपको लगेगा कि आपके ऑफिस में कुछ बातें आपको परेशान कर रही हैं और आपको उनके साथ काम करने में परेशानी हो रही है। अगर आप इस बात पर नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हैं तो आपको उनके साथ ही काम करना पड़ेगा। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: पिछले नुकसान की भरपाई आज हो सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। 

म‌िथुन राश‌ि: सकारात्मक सोच रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। इससे आपको अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता। 
विज्ञापन

कर्क राशि: व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। समय के साथ आपके कैरियर में उतनी वृद्धी जरूर होगी, जितनी कि आप सोचते हैं। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। 
 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अचानक लाभ मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।

तुला राश‌ि: लंबे निवेश के लिए दिन शुभ है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। आप चाहते हैं कि अपनी समस्त शक्तियों के साथ इस क्षेत्र में जाएं परंतु एक बार अपनी स्थिति को देख लें। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज तनाव रह सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने लक्ष्य को ले कर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। सभी की जिन्दगी में बुरा वक्त आता है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। 

धनु राश‌ि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस समय का उपयोग अपने बॉस को प्रभावित करने के लिए करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें। व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही नीति बनाकर चलने की आपकी क्षमता और योग्यता की बदौलत ही आप अपने लक्ष्य को पा लेंगे और इस तरह आपके सामने आर्थिक लाभ के भी अवसर आएंगे। 

मकर राश‌ि: आज भविष्य की योजनाओं पर काम करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज विद्यार्थियों को अपने परीक्षा के प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के लिये काम करना चाहिये, जिससे आपके लक्ष्य पूरे होंगे। किसी एक या दो क्षेत्रों में पिछड़ने पर चिंतित नही होना चाहिये क्योंकि आपका पूर्ण विकास सकारात्मक है। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। 

कुंभ राश‌ि: सामाजिक जीवन में अच्छा प्रदर्शन होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। थोड़े समय का निवेश व लंबे समय का लाभ, ये आपका आज का लक्ष्य होना चाहिये। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज दिन अच्छा रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है। आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें